महज 14 साल की उम्र में इस लड़के ने ऐसा खौफनाक खूनी खेल खेला जिसे जानकर आप सिहर उठेंगे। एक के बाद एक 5 कत्ल करने वाला यह लड़का अब पुलिस की हिरासत में है और उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। यूनाइटेड स्टेट के अलाबामा में 14 साल का एक लड़का अपने परिवार के साथ रहता था। कुछ दिनों पहले ना जाने क्यों इस लड़के के दीमाग पर ऐसा फितूर सवाल हो गया जिसने कई लाशें बिछा दीं।
एल्कमोन्ट स्थित एक घर में रहने वाले इस लड़के ने बीते सोमवार (02-09-2019) की देर रात को अपने घर के 5 सदस्यों को गोलियों से भून डाला। इस गोलीबारी में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद इस लड़के ने मंगलवार को पुलिस को फोन कर वहां बुलाया और अपना जुर्म भी कबूल कर लिया।
Limestone County sheriff ने ट्विटर पर इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें फोन करने वाले 14 साल के लड़के ने अपने परिवार के पांच सदस्यों की गोली मारकर हत्या करने की बात कबूल कर ली है।
लड़के ने इस खौफनाक हत्याकांड को अंजाम देने के लिए 9mm के हैंडगन का इस्तेमाल किया। हत्या के बाद उसने यह बंदूक घर से कुछ ही दूर पर ले जाकर फेंक दिया। अब पुलिस इस हैंडगन को बरामद करने की कोशिशों में जुटी हुई है।
पुलिस ने लड़के की पहचान उजागर करने से इनकार कर दिया है। पुलिस का कहना है कि लड़के को हिरासत में ले लिया गया है। लड़के ने अभी तक यह नहीं बताया है कि आखिर क्यों उसने इस भयानक हत्याकांड को अंजाम दिया है..?
https://www.youtube.com/watch?v=q5wXZ3oqUWA
आपको बता दें कि अमेरिका में बंदूक से होने वाली खूनी हिंसाओं की खबरें अक्सर सामने आती हैं। कुछ ही दिनों पहले अमेरिका के टेक्सास में रेस्टुरेंट में भी गोलीबारी हुई थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक हर साल यहां 36,000 लोग गोली लगने की वजह से मारे जाते हैं। (और…CRIME NEWS)
