13 साल की इस लड़की ने पहले अपनी बहन की हत्या की और फिर बेरहमी से उसका पेट चीर उसके गर्भ में पल रहे 8 महीने के बच्चे को निकाल लिया। जानकारी के मुताबिक लड़की ने इस घटना को 35 साल की एक महिला के हुक्म पर अंजाम दिया है। दरअसल यह महिला चाहती थी कि यह बच्चा उसके पास रहे इसीलिए उसने उसकी बहन को इस भयानक वारदात को अंजाम देने का फरमान सुनाया। इस महिला को शक था कि युवती के पेट में पल रहा बच्चे उसके बॉयफ्रेंड का है।
जिस वक्त 23 साल की Fabiana Santana पर 13 साल की लड़की ने हमला किया उस वक्त उनका 7 साल का बेटा Gustavo अपनी मां को बचाते वक्त तालाब में डूब गया। यह घटना Brazil के Porto Velho की है। जानकारी के मुताबिक लड़की ने लोहे की रॉड से अपनी बहन के सिर पर जोरदार हमला किया था। इस हमले से Santana का चेहरा बुरी तरह बिगड़ गया था।
इसके बाद उन्हें कई बार छूरे से घोंपा गया। पुलिस ने बताया कि लड़की ने इस घटना को 15 साल के एक लड़के के साथ मिलकर अंजाम दिया। इन दोनों को इस हत्याकांड को अंजाम देने का हुक्म देने वाली महिला का नाम Catia Rabelo बताया जा रहा है। पुलिस ने Catia Rabelo को बीते बुधवार को गिरफ्तार किया है। इस महिला ने लड़की को इस वीभत्स हत्या को अंजाम देने के लिए उकसाने की बात कबूली है।
ऐसा कहा जा रहा है कि Catia Rabelo को शक था कि लड़की की बहन के गर्भ में पल रहा बच्चा उसके बॉयफ्रेंड का है और वो इस बच्चे को किसी भी कीमत पर पाना चाहती थी। खास बात यह है कि पुलिस ने महिला के नवजात बच्चे को उसके घर से जिंदा बरामद किया है। बच्चे को Porto Base Old Hospital में रखा गया है। बच्चे के स्वास्थ्य में सुधार है और उसकी हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है।
बीते 18 अक्टूबर को Fabiana Santana के रिश्तेदारों ने उनके और उनके बच्चे के गायब होने की आशंका जाहिर की थी। रिश्तेदारों ने नाबालिग लड़की पर इन्हें गायब करने का शक भी जताया था। शिकायत मिलने के 3 दिन बाद Fabiana Santana की डेड बॉडी एक खाली पड़े मकान में जमीन के अंदर दफन मिली थी।
https://www.youtube.com/watch?v=k7SkKQA_JwY
बता दें कि बीते शुक्रवार को उनकी अटॉप्सी रिपोर्ट से पता चला है कि जब महिला के कोख से उनके बच्चे को निकाला गया तब उस वक्त वो जिंदा थीं। महिला के बेटे की लाश पास में बनी एक तालाब में तैरती हुई मिली।
इस मामले में ‘FocusOn News’ से बातचीत करते हुए पुलिस प्रमुख Leisaloma Carvalho ने कहा कि लड़की ने दावा किया है कि उसने अपनी बहन को इसलिए मारा क्योंकि उसके पति ने उसका यौन शोषण किया था। हालांकि पुलिस को लड़की कहानी पर भरोसा नहीं है। फिलहाल इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है। (और…CRIME NEWS)

