12वीं की इस छात्रा से रेप के बाद उसके शरीर को सिगरेट से दागा गया। इस लड़की को अलग-अलग जगहों पर ले जाकर उसके साथ रेप किया गया और फिर बाद में हैवान ने उसे सड़क पर फेंक दिया। यह मामला मध्य प्रदेश के बड़वानी का है।

दरअसल 1 अक्टूबर की सुबह यह लड़की बेहोश अवस्था में सड़क पर मिली थी। इस लड़की के हाथ-पैर और मुंह को बांध दिया गया था। लड़की को तुरंत ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश में आने के बाद इस लड़की ने अपने साथ हुई भयानक वारदात के बारे में पुलिस को बताया।

लड़की ने बताया कि उसकी शादी हो चुकी है और वो 12वीं कक्षा में पढ़ती है। 25 सितंबर को वो परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी। लेकिन बस में उसे एक लड़के ने धमकी दी कि अगर वो उसके साथ नहीं गई तो वो उसके पति, भाई और मां-बाप को जान से मार देगा। लड़की के मुताबिक यह लड़का उसे लेकर महाराष्ट्र की तरफ गया।

फिर वो उसे वहां से सूरत ले आया…सूरत से फिर उसे बस से वडोदरा लाया गया और फिर उसे अजमेर जाने वाली बस में बैठाया गया। विवाहिता ने बताया कि बस में ही युवक ने उसके साथ गंदा काम किया। लड़की ने बताया कि गुजरात और राजस्थान में उसके साथ युवक ने बलात्कार किया।

इतना ही नहीं उस हैवान ने सिगरेट से उसे दागा और उसके हाथ पर लिखे उसके पति के नाम को भी मिटा दिया। लड़की के हाथ पर सिगरेट से दागने के निशान पाए गए हैं।

आपको बता दें कि 25 सितंबर को लड़की के घरवालों ने यहां थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि लड़की छह दिनों तक उस हैवान के कब्जे में रही और उसके साथ दरिंदगी होती रही।

अब इस मामले में पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराया है। लड़की की शिकायत पर केस भी दर्ज कर लिया गया है और पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है। (और…CRIME NEWS)