11 साल की इस बच्ची के साथ 11 बार रेप किया गया। रेप के बाद इस बदमाश ने लड़की की मां से कहा कि ‘इसकी उम्र संबंध बनाने के लायक हो गई है।’ इस बेहद ही शर्मनाक घटना को अंजाम देने वाला यह शख्स बच्ची और उसके परिवार को पहले से ही जानता था और वो इस परिवार के साथ ही उनके घर में रहता था।
जब पीड़ित लड़की ने इस शख्स की गंदी करतूतों के बारे में अपनी मां को बताया तब इस शख्स ने फरार होने की कोशिश भी की। ट्रायल के दौरान पीड़ित लड़की ने कहा कि ‘Erazo-Turcios नाम के इस शख्स ने उसके साथ कई बार रेप किया और उसे धमकी दी कि अगर उसने अपना मुंह खोला तो वो उसे और उसके परिवार वालों को जान से मार देगा।’
इस बदमाश की प्रताड़ना से तंग आकर आखिकार पीड़िता ने एक दिन अपनी मां को यह पूरी कहानी बताई और फिर इस दुराचारी को पकड़ा जा सका। 30 साल के Wilfredo Erazo-Turcios को फ्लोरिडा में 30 साल जेल की सजा सुनाई गई है। उसपर 12 साल से कम उम्र की लड़की के साथ रेप के आरोप साबित हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक साल 2015 में नए साल के जश्न के मौके पर Erazo-Turcios ने पीड़िता की मां के सामने कबूल किया कि उसने उनकी बेटी से 11 बार दुष्कर्म किया है। इसके बाद उसने खुद को सही साबित करने के लिए महिला से कहा कि उनकी बेटी की उम्र शारीरिक संबंध बनाने के लायक हो गई है। यहां बता दें कि आरोपी इस बच्ची को 5 साल से जानता था।
मामले के ट्रायल के दौरान प्रॉसिक्यूटर Ed Brodsky ने कहा कि आरोपी, पीड़ित को काफी पहले से जानता था और उन्हीं के घर में रहता भी था। उसकी काली करतूतें सामने आने के बाद वो घर से भाग गया लेकिन अगले ही दिन टेक्सास से पकड़ा गया। आरोपी Erazo-Turcios को साल 2017 में सितंबर के महीने में सारोस्टा से गिरफ्तार किया गया। उसने पुलिस को बताया कि वो पहले मैक्सिको गया और फिर वहां से होन्डुरास चला गया।
https://www.youtube.com/watch?v=TS8PtlSXt50&t=1s
Assistant State Attorney, Ashley Disnik ने ट्रायल के बाद एक बयान जारी कर कहा कि लड़की ने बड़ी हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को अदालत में बेनकाब किया। बता दें कि उम्रकैद के अलावा Erazo-Turcios को ‘Sexual Predator’ घोषित किया गया है। बता दें कि ऐसे लोगों को खतरनाक यौन अपराधियों की श्रेणी में रखा जाता है। (और…CRIME NEWS)
