ट्विटर के नए सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर ब्लू ट्रिक यूजर्स से हर महीने 8 डॉलर फीस लेने की घोषणा की है। इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर एलन मस्क, ट्विटर ब्लू ट्रिक यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। वहीं अब फूड डिलीवरी कंपनी Zomato ने भी ट्विटर के 8 डॉलर फीस को लेकर एलन मस्क पर तंज कसा है।
कंपनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, ”ठीक है एलन मस्क, 8 डॉलर पर 60 प्रतिशत तक की छूट यानी 5 डॉलर तक का डिस्काउंट?” जोमैटो के वेरिफाई अकाउंट पर फीस को लेकर तंज करना भारी पड गया। यूजर्स ने फूड डिलीवरी कंपनी के ऑफर्स और डिस्काउंट की सच्चाई बता दी। जोमैटो के 8 डॉलर पर 60 प्रतिशत तक की छूट यूजर्स के लिए ट्रोल का विषय बन गया।
जोमैटो के ट्वीट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि 60 फीसदी छूट के साथ आपका शुल्क 3.2 डॉलर होगा। जिसमें 2.4 डॉलर पैकेजिंग और हैंडलिंग शुल्क और आगे 2.4 डॉलर डिलीवरी शुल्क जोड़ा जाएगा यानी कुल 8 डॉलर हो जाएगा। आशा है कि आपने सेवा का आनंद लिया।
वहीं दूसरे यूजर्स ने लिख कि 8 डॉलर पर 60% तक 5 डॉलर तक होगा और अब इसपर सुविधा शुल्क और डिलीवरी शुल्क और कोरोना योद्धाओं के लिए दान भी जोड़ें। दोस्तों, कटलरी के बारे में भी मत भूलना… धन्यवाद, अब कुल 10 डॉलर है। साथ ही 8 डॉलर पर डिलीवरी चार्ज जोड़कर यह 13 डॉलर हो जाएगा।
एक अन्य यूजर्स ने कंमेंट करते हुए लिख कि प्रिय @zomato आशा है कि आप जानते हैं, कीमतों में अंतर होने पर छूट तक की पेशकश की जाती है। एक तय प्राइज पर एक निश्चित छूट होती है, आपको इसमें खंड तक जोड़ने की आवश्यकता नहीं होती है। ओह, लेकिन आप कैसे जानेंगे कि कौन 60 प्रतिशत छूट देता है और उस छूट को रद्द करने के लिए क्या शुल्क नहीं जोड़ता है।
गौरतलब है कि जोमैटो एक फूड डिलीवरी कंपनी है, जो लोगों के घर तक खाना पहुंचाने की सुविधा देता है और समय-समय पर खाने की चीजों पर कूपन, ऑफर और डिस्काउंट पेश करता है।
बता दें कि एलन मस्क के ट्विटर खरीदने के बाद इसके शीर्ष अधिकारियों समेत करीब 50 फीसदी कर्मचारियों की नौकरी जा चुकी है। ट्विटर ने सभी सेक्टर्स और विभागों के कर्मचारियों की छंटनी की है। भारत में इसके लगभग 250 कर्मचारी थे। माना जा रहा है कि इनकी नौकरी जा चुकी है।
