Amazon Online House: आपने ऑनलाइल फोन, पिज्जा , बर्गर, घर के सामना आर्डर करने के बारे में सुना होगा और खुद ऑर्डर भी किया होगा लेकिन कभी आपने सोचा है कि आप ऑनलाइन बना बनाया घर आर्डर कर सकते हैं? चौंकिए मत यह हकीकत है। जी हां, अमेजन से आप ऑनलाइन वास्तवित घर भी मंगा सकते हैं।

ऑनलाइन रिटेलरों के मुताबकि संयुक्त राज्य अमेरिका में एक घर के लिए अमूमन 227,700 डॉलर औसत मूल्य चुकाना पड़ता है। लेकिन अमेजन से आप इस विस्तारित (एक्सपेंडेबल) घर को अगर खरीदते है तो सिर्फ 23,800 डॉलर खर्च करने होंगे। इसके साथ ही शिपिंग में आपको 1,000 डॉलर की लागत देनी होगी। इस घर की डिजाइनिंग एक चीनी कंपनी हेबै वीज़ेनघेंग मॉड्यूलर हाउस टेक्नोलॉजी ग्रुप (डब्‍लूजेडएच ग्रुप) द्वारा की गई है। बता दें कि इस छोटे से घर में एयर और सोलर ऊर्जा प्रणाली है।

इसके अलावा आप चाहें तो बिजली का तार घर से जोड़ सकते हैं। इसके अलावा इस घर में एक छोटा रसोईघर, सिंक, शौचालय और शॉवर के साथ एक बाथरूम भी है। इसके साथ ही इस घर में एक लिविंग स्‍पेस भी मिलेगा।

[bc_video video_id=”6068191351001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

अगल- अलग सुविधों के साथ इस घर का दाम अलग-अलग हो सकता है। आप इसे खरीदने से पहले घर बनाने वाली कंपनी से संपर्क कर अपनी सहुलियत के हिसाब से घर में एड ऑन करा सकते हैं। घर बेचने वाली यह कंपनी पहले खरीददारों से संपर्क करती है और उनसे घर का साइज और अन्य चीजों के बारे में जानकारी लेती है।