Luv Sinha Net Worth: सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून 2024 को अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ धूमधाम से शादी कर ली। दिग्गज नेता और एक्टर शत्रुघन सिन्हा की बेटी सोनाक्षी ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत जहीर को अपना जीवनसाथी बनाया। लेकिन ‘दबंग’ एक्ट्रेस के इस खुशी के पल में उनके भाई लव और कुश सिन्हा को लेकर कई खबरें बनीं। हाल ही में कुश सिन्हा ने कहा कि वे शादी में शामिल हुए थे। जबकि लव सिन्हा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जिनमें इशारा जहीर इकबाल के परिवार की तरफ किया गया था। आपको बता दें कि लव सिन्हा ने फिल्मों में भी काम किया है। वह चुनाव भी लड़ चुके हैं। आज हम आपको बताएंगे शत्रुघन सिन्हा और पूनम सिन्हा के बेटे लव सिन्हा की नेट वर्थ और धन-दौलत के बारे में विस्तार से…

लव सिन्हा पढ़ाई-लिखाई:Love Sinha Education

लव सिन्हा सोनाक्षी के बड़े भाई हैं। बात करें पढ़ाई-लिखाई की तो लव सिन्हा ग्रेजुएटेड हैं। उन्होंने Webster University से साल 2004 में स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशंस से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी।

कौन हैं सोनाक्षी सिन्हा के पति ज़हीर इकबाल? जानें कितनी है धन-दौलत, सलमान खान से खास रिश्ता

लव सिन्हा करियर: Love sinha Career

लव सिन्हा ने बॉलीवुड में साल 2010 में डेब्यू किया था। उन्होंने हिंदी फिल्म ‘सदियां’ में लीड रोल प्ले किया था। इसके अलावा जे.पी. दत्ता की फिल्म ‘पलटन’ में भी लव दिखाई दिए थे। यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी।

लेकिन साल 2020 में लव ने राजनीति में एंट्री की और पिता के नक्शे-कदम पर चलते हुए चुनाव भी लड़ा। बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा लेकिन बीजेपी के नितिन नबिन से 39,036 वोटों से चुनाव हार गए।

luv sinha tweet

Love Sinha Net Worth: लव सिन्हा नेट वर्थ

लव सिन्हा ने साल 2020 में अपने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति का विस्तृत ब्यौरा दिया था। लव सिन्हा के पास कुल 2 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति की जानकारी मिली थी। जबकि उनके पास कुल 75 लाख से ज्यादा की देनदारी भी उस समय थी।

लव ने अपने एफिडेविट में जानकारी दी थी कि उनके पास 2 लाख रुपये से ज्यादा कैश है जबकि 26 लाख से ज्यादा रकम बैंक अकाउंट्स में जमा है। उन्होंने 2020 में 2 लाख से ज्यादा पैसा बॉन्ड्स और शेयर्स में लगाए थे। उनके पास करीब 4 लाख रुपये की एक इंश्योरेंस पॉलिसी भी है।

साल 2020 तक उनके पास करीब साढ़े चार लाख रुपये की वैल्यू वाली एक Eco Sports कार थी। उनके और मां पूनम सिन्हा के ज्वॉइन्ट नाम पर 1 करोड़ 75 लाख रुपये की वैल्यू वाली एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग गुरुग्राम में है।

चुनावी हलफनामे के मुताबिक, लव सिन्हा पर कोई कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।