richest person of india: क्या आपको पता है कि भारत के 10 सबसे रईस लोग कौन हैं? अब जबकि देश की अर्थव्यवस्था में लगातार शानदार ग्रोथ हो रही है तो आपके मन में इस सवाल का उठना वाजिब है। बता दें कि Forbes 2024 World’s Billionaries list में इस साल रिकॉर्ड 186 भारतीयों ने अपनी जगह बनाई। जबकि पिछले साल यानी 2023 में यह आंकड़ा 169 था। उम्मीद के मुताबिक, इस लिस्ट में देश के दो सबसे बड़े कारोबारी अडानी-अंबानी ने अपनी जगह बनाई रखी है।

देश में सबसे अमीर शख्स की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपनी जगह नंबर 1 पर बरकरार रखी है। टॉप-10 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में गौतम अडानी, शिव नाडर जैसे लोग शामिल हैं। आज हम आपको बता रहे हैं Forbes Real-Time billionaries लिस्ट के मुताबिक वर्तमान में कौन है देश के सबसे अमीर लोग।

  1. मुकेश अंबानी फिलहाल भारत के सबसे रईस शख्स हैं। और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 9वें नंबर पर हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन की नेट वर्थ 117.5 बिलियन डॉलर है।
  2. अडानी ग्रुप के चेयरमैन 84.8 बिलियन डॉलर नेट वर्थ के मालिक हैं। वह भारत के दूसरे और दुनिया के 17वें सबसे बड़े रईस हैं।
  3. HCL Technologies के मालिक शिव नाडर की नेट वर्थ 36.7 बिलियन डॉलर हैं। वह भारत के तीसरे और दुनिया के 42वें सबसे अमीर शख्स हैं।
  4. JSW Group की मालकिन सावित्री जिंदल एंड फैमिली भारत की चौथी सबसे रईस हैं। उनकी नेट वर्थ 31.5 बिलियन डॉलर है। विश्व के अमीरों में वह 50वें नंबर पर हैं।
  5. Sun PharmaCeutical Industries Ltd के चेयरमैन दिलीप सांघवी भारत के 5वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी नेट वर्थ 25.8 बिलियन डॉलर है। देश की पहली फार्मी कंपनी का मालिक दिलीप दुनिया के 71वें सबसे बड़े अमीर हैं।
  6. साइरस पूनावाला भारत के छठे सबसे रईस व्यक्ति हैं। Serum Institute of India के मालिक साइरस की नेट वर्थ 21.8 बिलियन डॉलर हैं। जबकि दुनिया के रईसों में उनकी गिनती 90वें नंबर पर होती है।
  7. कुशाल पाल सिंह DLF लिमिटेड के मालिक हैं और देश के 7वें सबसे अमीर शख्स हैं। उनकी नेट वर्थ 21.3 बिलियन डॉलर है और वह दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में 90वें नंबर पर आते हैं।
  8. कुमार मंगलम बिड़ला देश के 8वें सबसे बड़े अमीर हैं। उनकी नेट वर्थ 17.2 बिलियन डॉलर है। आदित्य बिड़ला ग्रुप के मालिक दुनिया के 96वें सबसे बड़े रईस हैं।
  9. Dmart, Avenue Supermarts के मालिक राधाकृष्णन दमानी भारत के नौवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी नेट वर्थ 17.2 बिलियन डॉलर हैं। वह दुनिया के 103वें सबसे रईस व्यक्ति हैं।
  10. 10वें नंबर पर आते हैं ArcelorMittal के मालिक लक्ष्मी मित्तल। 16.4 बिलियन डॉलर की नेट वर्थ के मालिक लक्ष्मी मित्तल दुनिया के रईसों की लिस्ट में 107वें नंबर पर हैं।