Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज (21 अक्टूबर 2024) को हरे रंग के निशान पर खुला। आज सुबह दोनों सूचकांक बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 545.27 अंक की बढ़त के साथ 81,770.02 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) निफ्टी 124.25 अंक चढ़कर 24,978.30 अंक पर पहुंचा। लेकिन तेजी के साथ शुरुआत करने वाले दोनों सूचकांकों ने जल्द ही इस बढ़त को खो दिया। लेकिन विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच जल्द ही शुरुआती बढ़त खो दी।

हालांकि, जल्द ही दोनों सूचकांक मुनाफावसूली में फंस गए और गिरावट के साथ कारोबार करने लगे। सेंसेक्स 136.52 अंक की गिरावट के साथ 81,060.86 अंक पर और निफ्टी 100.70 अंक फिसलकर 24,753.35 अंक पर कारोबार कर रहा था।

8th Pay Commission Update: बजट 2025 में होगा 8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ा ऐलान? सरकारी कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलेरी में हो सकता है बदलाव

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टाइटन, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। एचडीएफसी बैंक के शेयर में करीब तीन प्रतिशत की तेजी आई। कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एनटीपीसी के शेयरों में गिरावट आई। कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में पांच प्रतिशत से अधिक गिरावट आई।

Haryana CM Net Worth: नायब सिंह सैनी की संपत्ति में बड़ा इजाफा, 4 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी, तीन कारें, जानें सोना-चांदी और नेट वर्थ

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे, जबकि हॉन्ग कॉन्ग का हैंगसेंग फायदे में रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.38 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 5,485.70 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,214.83 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।