Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में जारी गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही और आज (24 फरवरी 2025) एक बार फिर मार्केट में नकारात्मक शुरुआत हुई। दोनों प्रमुख सूचकांक BSE Sensex और NSE Nifty लाल रंग के निशान पर खुले। सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में 0.6 प्रतिशत गिरकर 74,837.88 अंक पर खुला वहीं निफ्टी 0.65 प्रतिशत गिरकर 22,647.85 पर खुला।

अमेरिकी बाजार के बेहद कमजोर रुख, विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और अमेरिकी शुल्क को लेकर चिंताओं के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 567.62 अंक की गिरावट के साथ 74,743.44 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 188.4 अंक फिसलकर 22,607.50 अंक पर रहा।

PM Kisan Yojana 19th Installment Date LIVE: गुड न्यूज! कल आएगी पीएम किसान की 19वीं किस्त, खुद PM मोदी करेंगे बैंक में ट्रांसफर

Sensex पर इन शेयरों का फायदा-नुकसान

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक, इंडसइंड बैंक, जोमैटो, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और पावर ग्रिड के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे। मारुति और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में सबसे अधिक तेजी रही।

2025 में दौलतमंद अरबपतियों का बुरा हाल, Tesla के एलन मस्क की दौलत घटी, अडानी की नेट वर्थ हुई कम, जानें अंबानी किस नंबर पर

एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 2.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.43 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर सपाट रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,449.15 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

इसी तरह निफ्टी बैंक की भी कमजोर शुरुआत हुई और यह 0.74 की गिरावट के साथ 48,619.80 पर कारोबार कर रहा था। लगातार गिरावट बाजार में चल रही अस्थिरता के बीच सतर्क निवेशक भावना को दर्शाती है।

पिछले सप्ताह भी गिरावट का रुख

भारतीय शेयर बाजार पिछले सप्ताह कमजोर रुख के साथ बंद हुआ था। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों शुक्रवार (21 फरवरी) को गिरावट के साथ बंद हुए। बेंचमार्क सेंसेक्स 0.56% गिरकर 75,311.06 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 0.51% फिसलकर 22,795.90 पर बंद हुआ।

यह बाजार में गिरावट का लगातार चौथा सत्र है। पिछले चार कारोबारी दिनों में सेंसेक्स में 685.8 अंक या 0.90% की गिरावट आई है, जबकि निफ्टी में 163.6 अंक या 0.71% की गिरावट आई है।