Share Market Crash: आज (13 मार्च 2024) शेयर मार्केट (Share Market) में भारी गिरावट दर्ज की गई। कारोबार की शुरुआत के साथ ही बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) गिर गए। वहीं कारोबार बंद होने के समय तक सेंसेक्स 900 से ज्यादा अंक जबकि निफ्टी 338 अंक टूट गया। स्मॉल कैप इंडेक्स में एक दिन में 5 फीसदी से ज्यादा गिरावट हुई। दिसंबर 2022 के बाद से यह एक दिन में हुई सबसे बड़ी गिरावट है। NSE Nifty 50 की बात करें तो यह 1.51 प्रतिशत (338 पॉइन्ट) गिरकर 21,997.70 पर बंद हुआ। वहीं बीएसई सेंसेक्स 906 अंक यानी 1.23 प्रतिशत गिरकर 72,761.89 पर बंद हुआ। अधिकतर इंडेक्स लाल रंग के निशान पर दिखे। Nifty Midcap 100 भी 100 अंक की गिरावट के साथ 2115.45 पॉइन्ट (4.40 प्रतिशत) गिरा और 45,971.40 पर बंद हुआ।

क्यों शेयर मार्केट में मचा हाहाकार?
बता दें कि SEBI चीफ ने हाल ही में मिडकैप और स्मॉल कैप स्टॉक को लेकर चिंता जाहिर की थी। और कहा था कि सेबी की इन पर पैनी नजर है और इन स्टॉक्स में हेराफेरी के संकेत मिले हैं। इसके अलावा SME IPO में भी गड़बड़ी की बात सामने आई थी। सेबी चीफ ने निवेशकों को अलर्ट रहने को भी कहा।

सेबी चीफ के बयान के बाद ही शेयर बाजार का सेंटिमेंट बदला और इसके चलते आज जमकर बिकवाली हुई। यही वजह है कि स्मॉल व मिडकैप इंडेक्स के साथ-साथ बाकी इंडेक्स भी बुरी तरह नीचे फिसल गए।

किन शेयरों को सबसे ज्यादा नुकसान

Nifty 50 पर ITC, Kotak Bank, ICICI Bank, Cipla और Bajaj Finance लाभ कमाने वाले शेयरों में रहे। वहीं Power Grid Corp, Coal India, Adani Enterprises, Adani Ports और NTPC सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

Electoral Bonds: आखिर क्या होती है एक इलेक्टोरल बॉन्ड की कीमत? SBI के चुनावी बॉन्ड से जुड़े हर सवाल का जवाब

एक दिन में 13 लाख करोड़ रुपये का नुकसान
बुधवार को शेयर बाजार में जोरदार गिरावट के चलते BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 12.67 लाख करोड़ रुपये से घटकर सीधे 372 लाख करोड़ रुपये रहत गया है। यानी कुछ ही घंटों में करीब 13 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए।

अडानी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त गिरावट
अडानी ग्रुप के शेयरों भी बुधवार को फिसल गए। अडानी ग्रुप का मार्केट कैप 90 हजार करोड़ रुपये तक कम हो गया और इसके चलते अडानी 100 अरब डॉलर क्लब से भी बाहर हो गए। अडानी ग्रीन एनर्जी का शेयर 13 फीसदी तक टूट गया और दाम 1650 रुपये पर रह गया।