मुंबई। बाजार नियामक सेबी को अपने मुख्यालय स्थित स्टाफ के लिए एक ऐसे परामर्शक की जरूरत है जिसे चिकित्सकीय मनोविज्ञान का विशेषज्ञ हो।
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) का मुख्यालय मुंबई में है। यह स्वायत्त, सांविधिक निकाय है।
नियामक ने इस संबंध में एक नोटिस जारी किया है। इसमें अंशकालिक परामर्शक पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
इस आवेदक को सप्ताह में दो दिन सेबी के बां्रदा कुरला परिसर स्थित कार्यालय में सेवा देनी होगी।