बॉलीवुड के दिग्गज दो कलाकार रणवीर कपूर और अलिया भट्ट की शादी के बंधन में बधने जा रहे हैं। दोनों को बॉलीवुड में काम करते हुए 10 साल से अधिक का समय हो चुका है। वहीं, दोनों के करिअर की बात की जाएं तो रणवीर कपूर कुल 17 फिल्में की है और अलिया भट्ट ने कुल 15 फिल्में की है। दोनों हर फिल्म के लिए करोड़ों रुपए चार्ज करते हैं। आइये जानते हैं शादी के बाद दोनों के पास कुल कितनी संपत्ति होंगी।
रणवीर-आलिया की संपत्ति:रणबीर कपूर एक फिल्म में काम करने के लिए 18-20 करोड़ रुपए चार्ज करते है और उनकी कुल संपत्ति करीब 330 करोड़ रुपए है। वहीं आलिया भट्ट की बात की जाए तो वह एक फिल्म के लिए करीब 20 करोड़ रुपए चार्ज करती है और उनकी कुल संपत्ति करीब 150 करोड़ रुपए है।
रणवीर-आलिया के अवॉर्ड रणवीर कपूर को अब तक कुल 7 अवॉर्ड मिले हैं जबकि इस मामले में आलिया भट्ट उनसे काफी आगे है। आलिया को फिल्मों में बेहतर अभिनय के लिए अब तक कुल 14 अवॉर्ड मिले हैं।
रणवीर-आलिया के पर कितने ब्रांड:रणवीर कपूर इस ममाले में आलिया भट्ट से काफी आगे दिखाई देते हैं। रणवीर के पास ओरियो, लेनोवो, पेप्सी, लेज, एशियन पेंट्स, फ्लिपकार्ट, हीरो जैसे बड़े ब्रांड्स हैं जबकि आलिया भट्ट के पास पर्क, मेबलीन, मान्यवर,फ्लिपकार्ट, फ्रूटी, मेक माय ट्रिप और फ्लिपकार्ट जैसे ब्रांड्स हैं।
दोनों की अपकमिंग फिल्म: अलिया-रणबीर दोनों फिलहाल बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में काम कर रहे हैं। रणबीर कपूर शमशेरा, ब्रह्मास्त्र, एनिमल और लव रंजन की अनटाइटल फिल्मों नजर आने वाले हैं। वहीं आलिया ब्रह्मास्त्र,डार्लिंग, रॉकी रानी की प्रेम कहानी और जी ले जरा में नजर आने वाली हैं।
अलिया-रणबीर की शादी आज 14 अप्रैल को होने जा रही है। शादी में दोनों परिवारों से जुड़े नजदीकी लोगों को बुलाया गया है। शादी मुंबई के चेम्बूर में स्थित आर के हाउस में हो रही है कल 13 अप्रैल को शादी से पहले मेहंदी और हल्दी का आयोजन किया गया था। वहीं खबर यह है कि शादी के बाद आज देर शाम अलिया-रणबीर मीडिया के सामने आएंगे।