बीते कुछ दिनों में अरबपतियों की दौलत में काफी इजाफा देखने को मिला है। एलन मस्क 250 अरब डॉलर की संपत्ति की ओर बढ़ रहे हैं तो मुकेश अंबानी की संपत्ति भी 100 अरब डॉलर को पार कर गई है। कुछ अरबपति ऐसे भी हैं, जिनकी नेटवर्थ में 2021 में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। आज हम आपको ऐसे अरबपतियों के बारे में बताने जा रहे हैं कि जिनकी नेटवर्थ में 40 बिलियन डॉलर या उससे ज्यादा का इजाफा देखने को मिला है। ताज्जुब की बात तो ये है कि इस लिस्ट में ना तो जेफ बेजोस का नाम शामिल है ना ही बिल गेट्स और मुकेश अंबानी का है। आइए आपको भी बताते हैं कौन है वो पांच स्पेशल अरबपति।
एलन मस्क की संपत्ति में हुआ सबसे ज्यादा इजाफा
दुनिया के सबसे अमीर शख्स इस एलन मस्क हैं, जिनकी संपत्ति 236 अरब डॉलर पहुंच चुकी है। शुक्रवार को 6 अरब डॉलर से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला था। ताज्जुब की बात तो ये है कि इस साल उनकी संपत्ति में 66.5 अरब डॉलर का इजाफा देखने को मिला है। इन संपत्ति तो दुनिया 485 अरबपतियों की नेटवर्थ भी नहीं है।
बर्नार्ड अरनॉल्ट की संपत्ति में करीब 50 अरब डॉलर की तेजी
वहीं दूसरी फ्रेंच अरबपति बर्नार्ड अरनॉल्ट की संपत्ति में 2021 में 49.7 अरब डॉलर की तेजी देखने को मिली है। जिसके बाद उनकी कुल संपत्ति 164 अरब डॉलर हो चुकी है। वैसे शुक्रवार को उनकी संपत्ति में 1.67 अरब डॉलर की गिरावट देखने को मिली है। बर्नार्ड की नेटवर्थ की संपत्ति में जितना इजाफा देखने को मिला है उतना तो दुनिया 472 अरबपतियों की कुल नेटवर्थ भी नहीं है।
गौतम अडानी की संपत्ति में 44 अरब डॉलर का इजाफा
वहीं इस फेहरिस्त में भारतीय अरबपति गौतम अडानी का नाम भी शामिल हैं। जिनके पास कुल संपत्ति 77.7 बिलियन डॉलर है। शुक्रवार को उनकी कुल नेटवर्थ में 1.69 बिलियन डॉलर का इजाफा देखने को मिला जबकि दुनिया के 13वें सबसे अमीर शख्स की कुल नेटवर्थ में इस साल 44 बिलियन डॉलर का इजाफा देखने को मिल चुका है। जबकि इतनी तो दुनिया के 467 अरबपतियों के पास कुल नेटवर्थ भी नहीं है।
लैरी पेज की संपत्ति में भी 40 अरब डॉलर से ज्यादा का इजाफा
2021 में लैरी पेज की संपत्ति में अच्छी तेजी देखने को मिली है। मौजूदा समय में उनकी नेटवर्थ 126 बिलियन डॉलर है। जबकि शुक्रवार को उनकी संपत्ति में 215 मिलियन डॉलर का इजाफा देखने को मिला था। वहीं इस साल की उनकी संपत्ति में 43.4 बिलियन डॉलर की तेजी देखने को मिली है। इतनी तो दुनिया के 467 अरबपतियों की कुल संपत्ति भी नहीं है।
सर्जी ब्रिन भी इस फेहरिस्त में शामिल
वहीं इस लिस्ट में अमरीकी अरबपति सर्जी ब्रिन का नाम भी शामिल हैं। जिनकी कुल संपत्ति 121 बिलियन डॉलर है। इस साल की कुल नेटवर्थ में 41.5 बिलियन डॉलर का इजाफा देखने को मिला है। 467 अरबपतियों के पास 41.5 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति भी नहीं है।