7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को होली से पहले सरकार राहत दे सकती है। दरअसल बीते साल केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को होली से ठीक पहले फेस्टिवल एडवांस दिया था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि, कोरोना महामारी के बीच केंद्रीय कर्मचारियों को एक बार फिर फेस्टिवल एडवांस मिल सकता है। जिससे कर्मचारियों के परिवार के लोग होली को अच्छे से मना सके। आपको बता दें इस बार केंद्रीय कर्मचारियों को होली से पहले 10 हजार रुपये का फेस्टिवल एडवांस मिल सकता है।

फेस्टिवल एडवांस पर क्या देना होगा ब्याज? बीते साल की तरह ही अगर केंद्रीय कर्मचारियों को फेस्टिवल एडवांस मिलता है तो इस पर उन्हें ब्याज का भुगतान नहीं करना होगा। अगर कोई कर्मचारी फेस्टिवल एडवांस लेना चाहता है तो इसके लिए उन्हें 31 मार्च 2022 तक अप्लाई करना होगा। क्योंकि बीते साल भी केंद्र सरकार ने इसी तरह की घोषणा की थी।

कैसे चुकाना होगा फेस्टिवल एडवांस – होली पर मिलने वाला एडवांस कर्मचारियों के अकाउंट में प्री लोडेड होगा। जिसमें कर्मचारी खाते से पैसे निकाल कर अपनी सहूलिय के अनुसार खर्च कर सकते हैं।

वहीं होली पर मिलने वाला फेस्टिवल एडवांस लौटाने के लिए सरकार 10 किस्तों की सहूलियत देगी। जिसमें हर महीने कर्मचारियों को 1 हजार रुपये का भुगतान करना होगा।

यह भी पढ़ें: 7th Pay Commission: यहां 60% तक MLAs और MLCs की तनख्वाह में इजाफा, जानें- अब किसे कितनी बढ़कर मिलेगी सैलरी?

कितने हजार करोड़ रुपये का आएगा खर्चा- केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले फेस्टविल एडवांस के लिए सरकार को करीब 4 से 5 हजार करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। वहीं इसमें राज्य सरकार भी शामिल होती हैं तो इसका कुल खर्च 8 से 10 हजार करोड़ रुपये का होगा। वहीं सरकार इस फेस्टिवल एडवांस को डिजिटल तरीके से भी खर्च कर सकेंगे।