Pakistan Share Market Crash News, Pakistan Stock Exchange Today: पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बी एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। कल यानी 23 अप्रैल 2025 को भारत सरकार ने पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया। इसके अलावा सिंधु समझौता फिलहाल रद्द कर दिया गया है। दोनों देशों के बीच बिगड़े हालातों का असर दिखने लगा है और पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज (PSX) में इसका साफ असर देखने को मिला है। आज पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज में जोरदार गिरावट हुई है और यह रिकॉर्ड 2500 अंक गिर गया।

पाकिस्तान के Aaj News के मुताबिक, PSX में सुबह 12 बजे तक 2500 अंकों की गिरावट हो चुकी है। KSE-100 इंडेक्स 2500 अंक गिरकर 1,14,600 पर आ गया है। हालांकि, बाद में इसमें थोड़ा सुधार हुआ और यह 1200 अंक लुढ़ककर कारोबार कर रहा था।

चावल, दाल और मसाले: भारत की इन चीजों पर निर्भर है पाकिस्तान, पहलगाम हमले के बाद इन चीजों को तरसेगा?

क्यों आई पाकिस्तानी स्टॉक एक्सचेंज में गिरावट

आपको बता दें कि भारत की तरफ से पहलगाम अटैक (Pahalgam Attack) के बाद लगातार लिए जा रहे एक्शन और IMF द्वारा वित्तीय वर्ष 2025 के लिए GDP ग्रोथ अनुमान को 3 प्रतिशत से कम करके 2.6 प्रतिशत करने के बाद पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

8th Pay Commission को लेकर आई बहुत बड़ी खबर, जल्द आठवें पे पैनल का गठन, सरकारी कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी

IMF द्वारा FY25 के लिए पाकिस्तान की GDP ग्रोथ को 3 प्रतिशत से कम करके 2.6 प्रतिशत कर दिया और इससे निवेशकों का भरोसा कमजोर हुआ है। इसके अलावा Fitch का वार्निंग भी जारी हुई है। Fitch Ratings ने आगाह किया है कि पाकिस्तानी रुपया जूनत क 285 रुपये प्रति डॉलर तक गिर सकता है और FY26 के आखिर तक 295 रुपये प्रति डॉलर तक पहुंच सकता है।

पहलगाम हमले के बाद बढ़ते तनाव, भारत द्वारा लिए गए सख्त एक्शन और कश्मीर में बढ़ती अस्थिरता व आतंकवादी घटनाओं से जुड़ी चिंताओं ने निवेशकों की भावनाओं को आहत किया और उन्होंने जमकर बिकवाली की है।

किन स्टॉक्स में रही सबसे ज्यादा गिरावट
-United Bank Ltd
-Hub Power
-Habib Metropolitan Bank
-Mari Energies
-Engro Holdings

पाकिस्तान को वर्ल्ड बैंक ने चेतावनी दी है कि अब पाक को मजबूत और टिकाऊ ग्रोथ की तरफ बढ़ना होगा। पाकिस्तान के शेयर बाजार में आने वाले दिनों में और गिरावट देखी जा सकता है। भारत-पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव और आर्थिक आंकड़ों में अगर सुधार नहीं होता है तो पाकिस्तान में आर्थिक स्थिति और खराब हो सकती है।