केंद्र सरकार जल्‍द ही 1 घंटे के सफर वाली फ्लाइट्स का किराया 2500 रुपये तक सीमित कर सकती है। इस किराए में सभी तरह के चार्जेज शामिल होंगे। अगले दो सप्‍ताह में इस बारे में फैसला ले लिया जाएगा। सरकार के पास नई राष्‍ट्रीय उड्डयन नीति शुक्रवार को भेज दी जाएगी। उड्डयन मंत्रालय के सेक्रेटरी राजीव नारायण चौबे ने बताया, ”यह पॉलिसी दो सप्‍ताह में जारी हो जानी चाहिए। हमने ड्राफ्ट तैयार कर लिया है और शुक्रवार को इसे केबिनेट के पास भेज दिया जाएगा। इस पॉलिसी में 22 चीजें शामिल हैं। इन सभी मामलों पर विस्‍तार से चर्चा कर सहमति बनाई है।”

सूत्रों का कहना है कि सरकार विदेशी उड़ानों के लिए 5/20 नियम को बदलकर 0/20 कर सकती है। 5/20 नियम के अनुसार देशी उड़ान भरने वाली कंपनियों को विदेशी उड़ान के लिए 5 साल का अनुभव होना चाहिए। साथ ही उसके पास 20 एयरक्राफ्ट होने चाहिए। 0/20 नियम के अनुसार जीरो अनुभव लेकिन 20 विमान। यदि केबिनेट इसे मंजूरी दे देती है तो एयरएशिया इंडिया और विस्‍तारा को फायदा होगा। इन दोनों कंपनियों में टाटा ग्रुप भागीदार है।

सूत्रों ने बताया कि अंतर मंत्रालयी बैठक के दौरान घरेलू एयरलाइंस को विदेश में उड़ने, ओपन स्‍काई पॉलिसी और क्षेत्रीय कनेक्टिीविटी जैसे मुद्दों पर चर्चा हुर्इ। चौबे ने बताया, ”ओपन स्‍काई पॉलिसी का मुद्दा केबिनेट के सामने रखा जाएगा। ओपन स्‍काई पॉलिसी में किसी भी तरह के बदलाव से दूसरे देशों के साथ एयर सर्विस एग्रीमेंट्स में भी बदलाव होगा।” भारत 109 देशों के साथ एयर सर्विस एग्रीमेंट्स पर साइन कर रखे हैं।

Read Alsoटिकट कंफर्म नहीं होने पर RAJDHANI EXPRESS के यात्रियों को मुफ्त देगा AIR INDIA का टिकट

चौबे के अनुसार, ”उड्डयन नीति में क्षेत्रीय कनेक्टिीविटी की स्‍कीम गेम चेंजर साबित हो सकती है। इस पॉलिसी में हवाई अड्डों में सुधार का मामला भी शामिल है। साथ ही इसमें एक घंटे से कम के सफर वाली फ्लाइट्स का किराया 2500 रुपये तक रखने का प्रस्‍ताव भी है।”

Read Also: Etihad Airways ने शुरू की दुनिया की सबसे महंगी फ्लाइट: मुंबई-न्‍यूयॉर्क का एक तरफ का किराया 25 लाख

संयुक्त अरब अमीरात की प्रमुख विमानन कंपनी एतिहाद एयरवेज ने मुंबई के लिए एक नई उड़ान सेवा की शुरुआत की है। विश्व की सबसे बडी यात्री विमानन कंपनी की उड़ान अबुधाबी से रविवार को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंची। संयुक्त अरब अमीरात की दूसरी सबसे बडी विमानन कंपनी का लंदन, सिडनी और न्यूयार्क के बाद मुंबई ए-380 विमान का चौथा गंतव्य बन गया है। इस फ्लाइट में कई सारी सुविधाएं दी गई हैं।