राष्ट्रीय राजधानी में कार खरीदना महंगा हो सकता है क्योंकि नगर निगम एक बार के पार्किंग शुल्क में जबर्दस्त बढ़ोतरी करने पर विचार कर रहा है। इसका उददेश्य दिल्ली की सड़कों पर बढ़ते वाहनों पर अंकुश लगाना और प्रदूषण को नियंत्रित करना भी है।

नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति की कल होने वाली बैठक में यह प्रस्ताव चर्चा के लिए पेश किया जाएगा। यदि प्रस्ताव मंजूर कर लिया जाता है तो दोपहिया वाहनों के दाम कम से कम 1,000 रुपए, जबकि हाई-एंड कारों के दाम लाखों रुपए तक बढ़ जाएंगे।

लगातार ब्रेकिंग न्‍यूज, अपडेट्स, एनालिसिस, ब्‍लॉग पढ़ने के लिए आप हमारा फेसबुक पेज लाइक करें, गूगल प्लस पर हमसे जुड़ें  और ट्विटर पर भी हमें फॉलो करें