भारत का मुंबई शहर एशिया प्रशांत (एपक) क्षेत्र में जीवनस्तर की लागत के हिसाब से सबसे सस्ता व्यावसायिक हब है। एक विजुअल एनालिटिक्स एप के सर्वेक्षण में यह तथ्य सामने आया है। क्यूलिक ने एक नया क्यूलिक एपक जीवन स्तर की लागत का आकलन करने वाला एप विकसित किया है। इस एप के जरिये उपभोक्ता आसानी से एशिया प्रशांत के आठ शहरों…मुंबई, हांगकांग, सोल, शंघाई, सिंगापुर, सिडनी तथा तोक्यो में जीवन स्तर की लागत की तुलना कर सकते हैं।

क्यूलिक ने बयान में कहा कि मुंबई सबसे कम महंगा शहर है। तोक्यो सबसे महंगा शहर है जबकि हांगकांग तथा सिडनी उसके पीछे हैं। मुंबई में जीवनस्तर की लागत एपक के औसत से 53 प्रतिशत कम है। इसी तरह शहर में शिक्षा 68 प्रतिशत तथा खाद्य 61 प्रतिशत कम महंगा है। हालांकि, आंकड़ों के अनुसार मुंबई में मर्सिडीज सीएलएस तोक्यो की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक महंगी है। इसी तरह गोल्फ का एक दौर सिडनी की तुलना में मुंबई में महंगा है।