देश में महंगाई अब हर चीज में देखने को मिल रही है। पेट्रोल और डीजल पर महंगाई के साथ-साथ रसोई गैस, पीएनजी, सीएनजी महंगी होने के बाद दूध भी महंगा हो गया है। जिसकी शुरुआत कुछ दिन पहले अमूल के दूध की कीमत में इजाफा देखने को मिला था। अब मदर डेयरी ने भी अपने नए रेट जारी कर दिए है। नए दाम रविवार से हो जाएंगे। अमूल की तरह मदर डेयरी ने भी अपनी कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया गया है।
आपको बता दें कि मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर में रोजाना 30 लाख लीटर से भी ज्यादा दूध बेचती है। इस इजाफे के बाद दिल्ली एनसीआर में एक लीटर फुल क्रीम दूध की कीमत 55 रुपए से 57 रुपए हो जाएगी। वहीं टोंड दूध 45 रुपए की जगह 47 रुपए प्रति लीटर हो जाएगा। कंपनी की ओर से बयान के अनुसार कंपनी की इनपुट लागत बीते साल में कई गुना बढ़ गया है। महामारी के दौरान दूध उत्पादन में भी संकट का सामना करना पड़ रहा है। यही वजह है कि उसके पास कीमतें बढ़ाने के अलावा कोई चारा नहीं था।
कितना महंगा हो गया मदर डेयरी का दूध
दूध का प्रकार | वजन | पुराने दाम (रुपए में) | नए दाम (रुपए में) |
टोकन मिल्क | 1 लीटर | 42 | 44 |
फुल क्रीम | 1 लीटर | 55 | 57 |
फुल क्रीम | 500 मिली | 28 | 29 |
फुल क्रीम प्रीमियम | 500 मिली | 30 | 31 |
टोंड | 1 लीटर | 45 | 47 |
टोंड | 500 मिली | 23 | 24 |
डबल टोंड | 1 लीटर | 39 | 41 |
डबल टोंड | 500 मिली | 20 | 21 |
काऊ मिल्क | 1 लीटर | 47 | 49 |
काऊ मिल्क | 500 मिली | 24 | 25 |
सुपर टी मिल्क | 500 मिली | 25 | 26 |
स्टैंडर्डाइज्ड मिल्क | 1 लीटर | 49 | 51 |
स्टैंडर्डाइज्ड मिल्क | 500 मिली | 25 | 26 |
अमूल का दूध भी हो चुका है महंगा
वहीं दूसरी ओर अमूल का दूध भी काफी महंगा चुका है। जिसकी कीमत एक जुलाई से लागू हो चुकी है। अमूल के दूध में 2 रुपए प्रति लीटा का इजाफा हुआ है। गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग के एमडी आरएस सोढ़ी के अनुसार लगभग एक साल और सात महीने के बाद कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है। यह उत्पादन लागत में वृद्धि के कारण जरूरी हो गई थी।
कितना महंगा हो गया अमूल का दूध
दूध का प्रकार | वजन | पुराने दाम (रुपए में) | नए दाम (रुपए में) |
अमूल डायमंड | 500 मिली | 30 | 31 |
अमूल डायमंड | 1 लीटर | 59 | 61 |
अमूल भैंस का दूध | 500 मिली | 29 | 30 |
अमूल भैंस का दूध | 1 लीटर | 57 | 59 |
अमूल गोल्ड | 500 मिली | 28 | 29 |
अमूल गोल्ड | 1 लीटर | 55 | 57 |
अमूल गोल्ड | 2 लीटर | 108 | 112 |
अमूल गाय का दूध | 500 मिली | 24 | 25 |
अमूल गाय का दूध | 1 लीटर | 47 | 49 |
अमूल ताजा | 500 मिली | 23 | 24 |
अमूल ताजा | 1 लीटर | 45 | 47 |
अमूल ताजा | 2 लीटर | 88 | 92 |
अमूल स्लिम ऐन ट्रिम | 500 मिली | 20 | 21 |
अमूल स्लिम ऐन ट्रिम | 1 लीटर | 39 | 41 |