दुनिया के शीर्ष 10 धनी देशों की सूची में भारत को सातवां स्थान मिला है। भारत की कुल संपत्ति 5,600 बिलियन डॉलर आंकी गयी है। इस सूची में अमेरिका को 48,900 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ पहला स्थान प्राप्त हुआ है। जबकि चीन 17,400 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे व जापान 15,100 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे नंबर पर है।

न्‍यू वर्ल्‍ड वेल्थ की ओर से जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक इस सूची में कनाडा 4,700 बिलियन डॉलर की कुल अनुमानित संपत्ति के साथ आठवें, ऑस्‍ट्रेलिया 4,500 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ नवें और इटली 4,400 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दसवें नंबर पर है। इनके अलावा ब्रिटेन 9,200 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ चौथे, जर्मनी 9,100 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ्र पांचवें और फ्रांस 6,600 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ छठें स्थान पर है।

गौरतलब है कि दुनिया के 10 धनी देशों में भारत को 7वां स्थान व्यापक तौर पर उसकी आबादी के कारण मिला है। ऑस्‍ट्रेलिया का सूची में स्थान इस दृष्टि से महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि उसकी आबादी सिर्फ 2.2 करोड़ है।