IIFL Wealth Hurun India Rich List 2019: देश में 25 भारतीयों के पास कुल ग्रॉस डमेस्टिक प्रॉडक्ट्स (जीडीपी) की 10 फीसदी के बराबर दौलत है। बुधवार (25 सितंबर 2019) को जारी की गई आईआएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2019 में यह जानकारी सामने आई है। इस लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी समेत कुल 25 भारतीय हैं। लिस्ट में मुकेश अंबानी टॉप पर हैं। लिस्ट में मुकेश अंबानी के बाद एसपी हिूंदूजा एंड फैमिली के अजीम प्रेमजी, एलएल मित्तल और गौतम अडानी के नाम शामिल हैं।
आईआएफएल वेल्थ हरून इंडिया रिच लिस्ट 2019 के मुताबिक अंबानी के पास 3.8 लाख करोड़ की नेट वर्थ है। वहीं एसपी हिंदूजा के पास 1.86 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ है। आईआईएफएल वेल्थ मैनेजमेंट के सह-संस्थापक और कार्यकारी निदेशक यतिन शाह ने कहा इनमें से ज्यदातर लोगों की नेट वर्थ विरासत में मिली संपत्ति है। इस लिस्ट में 53 प्रतिशत लोगों की नेट वर्थ विरासत में मिली संपत्ति है। ऐसा केवल धन सृजन पर ही नहीं बल्कि धन संरक्षण पर भी जोर देने के साथ हो सकता है।
आईआईएफएल में मैनेजिंग डायरेक्टर एंड चीफ रिसर्चर अनस रहमान जुनैद ने कहा कि यह सूची और लंबी हो सकती है। भारत सरकार के 5 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी की दिशा में लगातार आगे बढ़ने से इस सूची में और भी कई लोग शामिल हो सकते हैं।लिस्ट के मुताबिक लंदन स्थित एसपी हिंदुजा और उनका परिवार 1,86,500 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। विप्रो के अजीम प्रेमजी अमीर भारतीयों की सूची में तीसरे स्थान पर रहे हैं। उनकी कुल संपत्ति 1,17,100 करोड़ रुपए रही है।
औषधि क्षेत्र की दिग्गज कंपनी सन फार्मा के मालिक दिलीप सांघवी 10वें स्थान पर हैं। उनकी कुल सपंत्ति 71,500 करोड़ रुपए है। वहीं 9वें स्थान पर शापूर्जि पलोंजी ग्रुप के शपूर पोलंजी मिस्त्री हैं उनकी नेट वर्थ 76,800 करोड़ रुपए है। इस लिस्ट में छठे स्थान पर कोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर उदय कोटक हैं। लिस्ट के मुताबिक उनकी नेट वर्थ 94,1000 करोड़ रुपए है। बता दें कि इस लिस्ट में एचसीएल टेक्नोलॉजीज की 37 वर्षीय रोशनी नडार सबसे अमीर भारतीय महिला हैं।
