त्योहारी मौसम में सोना खरीदने की चाहत में बजट अब रोड़ा नहीं बनेगी। यदि आप धनतेरस जैसे मौके पर सोना खरीदना चाहते हैं तो आपके पास ऑनलाइन कई विकल्प मौजूद हैं। यहां से आप ना सिर्फ अपने मनमुताबिक सोना खरीद सकते हैं बल्कि सोने की शुद्धता की गारंटी भी मिलेगी। त्योहारी सीजन में सोने की खरीद में बजट बिल्कुल भी बाधा नहीं बनेगा।

आपके पास न्यूनतम 1 रुपये से लेकर अपने बजट के अनुसार राशि का सोना खरीदने का विकल्प है। गूगल पे, पेटीएम, फोनपे और मोबिक्विक जैसे ऐप पर ऑनलाइन सोना खरीदने के साथ ही बेचने का विकल्प मौजूद है। ऐसे में आप अपने स्मार्टफोन से सोने की खरीद कर डिजिटल रूप में सुरक्षित रख सकते हैं। आपके द्वारा खरीद गया सोना पूरी तरह से इंश्योरर्ड भी रहेगा। गूगल पे के जरिये सोना खरीदने के लिए आपके गूगल पे के बिजनेस सेक्शन में गोल्ड वॉल्ट पर क्लिक करना होगा।

यहां आपको सोने की खरीद और बिक्री का विकल्प दिखाई देगा। इसके बाद आप खरीद के ऑप्शन पर क्लिक कर जितना सोना खरीदना है उसना अमाउंट डाल सकते हैं। अमाउंट डालने पर जितना सोने की मात्रा होगी वह आपको दिखाई देगी। राइट के निशान पर क्लिक करने के बाद आपको पेमेंट करना होगा। आपके द्वारा खरीदा गया सोने की राशि आपके गूगल पे से जुड़े बैंक अकाउंट से हो जाएगी। इसके बाद आपका खरीदा गया सोना आपके वॉल्ट में जुड़ जाएगा। इसी तरह बिक्री के विकल्प पर जा कर आप अपना सोना बेच भी सकते हैं।

पेटीएम के जरिये भी आप सोना खरीद-बिक्री के साथ ही फिजिकल फॉर्म में डिलिवरी भी करा सकते है। पेटीएम से गोल्ड खरीदने के लिए आपको गोल्ड आइकन पर क्लिक करना होगा। यहां दो गोल्ड बिक्रीकर्ता एमएमटीसी और ऑगमेंट मौजूद हैं। आप इनमें से अपनी पसंद के अनुसार बिक्रीकर्ता चुन सकते हैं। इसके बाद जितनी राशि का सोना खरीदना हो वह लिखें। पेमेंट करने के बाद खरीदे गए सोने की मात्रा आपको दिखाई देगी।

फोन पे के जरिये भी आप सोना खरीद कर अपने घर मंगा सकते हैं। फोनपे पर भी आपको गोल्ड आइकन पर क्लिक करना होगा। यहां आपको सोने की वर्तमान कीमत दिखाई देगी। इसमें आप फोनपे वॉलेट, यूपीआई या डेबिट कार्ड से भुगतान का ऑप्शन चुन सकते हैं।आप जियो वॉलेट से भी पे कर सकते हैं। मोबिक्विक के जरिये भी आप इसी तरह से सोने की खरीद कर सकते हैं।