Sona Chandi Bhav: वैश्विक बाजारों में उठापटक के चलते सोने-चांदी की कीमतों में दबाव बना हुआ है। एमसीएक्स (Multi Commodity Exchange) पर सोमवार (25 जुलाई,2022) को सोने के फ्यूचर की कीमत गिरकर 50,622 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई है जबकि चांदी का भाव 0.5 फीसदी गिरकर 54,865 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, वैश्विक बाजारों की बात करें तो सोने की कीमत 1,725 डॉलर प्रति औंस पर बनी हुई है।

सोने- चांदी की कीमत में मंदी का कारण

दुनिया में मंदी और अमेरिका के केंद्रीय बैंक (फेडरल रिजर्व बैंक) की ओर से ब्याज दर बढ़ाए जाने की आशंका के कारण सोने- चांदी की कीमत में लगातार मंदी देखने को मिल रही है। बता दें, मार्च में रूस- यूक्रेन युद्ध के कारण सोने की कीमत 2000 डॉलर प्रति औंस के पर चली गई थी, जो कि मौजूदा भाव से करीब 250 डॉलर अधिक है।

goodreturns के मुताबिक 25 जुलाई 2022 को आपके शहर में सोने के नए भाव (Gold Silver Latest Price Today 25th July 2022 Latest Sona Chandi Bhav)

चेन्नई

22 कैरेट – 47,200  रुपए

24 कैरेट – 51,490 रुपए

मुंबई

22 कैरेट 46,900 रुपए

24 कैरेट 51,160 रुपए

दिल्ली

22 कैरेट 46,900 रुपए

24 कैरेट 51,160 रुपए

कोलकाता

22 कैरेट 46,900  रुपए

24 कैरेट 51,160 रुपए

बैंगलोर

22 कैरेट 46,950 रुपए

24 कैरेट 51,210  रुपए

हैदराबाद

22 कैरेट 46,900  रुपए

24 कैरेट 51,160  रुपए

अहमदाबाद

22 कैरेट 46,940  रुपए

24 कैरेट 51,200 रुपए

बड़ौदा

22 कैरेट 46,930 रुपए

24 कैरेट 51,190 रुपए

जयपुर

22 कैरेट 47,050 रुपए

24 कैरेट 51,330 रुपए

लखनऊ

22 कैरेट  47,050 रुपए

24 कैरेट  51,330 रुपए

विजयवाडा

22 कैरेट 46,900 रुपए

24 कैरेट 51,160 रुपए

पटना

22 कैरेट 46,930  रुपए

24 कैरेट 51,190 रुपए

नागपुर

22 कैरेट 46,930 रुपए

24 कैरेट 51,190  रुपए

शुद्धता के हिसाब से अलग-अलग कीमत

सोने की शुद्धता के मुताबिक सोने की कीमत बदलती है। सोने की शुद्धता को 1 कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक मापा जाता है। इसके लिए हॉलमार्क के अलग-अलग चिन्हों का प्रयोग किया जाता है।