Gold Rate Today in India, Check 18k, 22K, 24K Gold Price in India on November 07, 2024: देश में शादी सीजन बस कुछ दिनों में शुरू होने वाला है। और एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगले दो महीनों में करीब 35 लाख शादियां होनी हैं। शादियों के सीजन में भारत में गोल्ड की डिमांड बढ़ जाती है और यही वजह है कि सोने के दाम में भी बढ़ोत्तरी ह जाती है। पिछले कुछ दिनों से सोने के रेट में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। आज यानी 6 नवंबर को देश में 24-कैरेट गोल्ड का रेट 76,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि 24-कैरेट 1 ग्राम गोल्ड का भाव 7,684 रुपये है। वहीं 22-कैरेट 10 ग्राम गोल्ड रेट 70,437 रुपये है।

गौर करने वाली बात है कि पिछले एक सप्ताह में 24-कैरेट गोल्ड का दाम 2.29 फीसदी तक गिरा है। वहीं पिछले 10 दिनों में सोने के भाव में 2.19 प्रतिशत की गिरावट हुई है। वहीं चांदी 95,710 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर ट्रेड कर रही है।

PM Kisan Yojana 19th Installment 2025 Date: कब आएगी पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त? जानें अप्लाई करने का पूरा तरीका

मुंबई में आज सोने का भाव: Gold rate in Mumbai on November 07

मुंबई में आज चमकीली धातु का भाव 76,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं कल यानी 6 नवंबर को गोल्ड का रेट 78,600 रुपये प्रति 10 ग्राम था। सात दिन पहले 31 अक्टूबर को सोने का भाव 78,530 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

मुंबई में आज चांदी का भाव: Silver rate in Mumbai on November 07

मुंबई में आज यानी 7 नवंबर को चांदी 91,050 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। वहीं 6 नवंबर यानी कल चांदी का भाव 94,780 रुपये प्रति किलोग्राम था। जबकि एक हफ्ते पहले गोल्ड रेट 94,840 रुपये प्रति किलोग्राम था।

Bank Holiday: छठ पूजा पर 7 व 8 नवंबर को सरकारी छुट्टी? जानें किन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक

कोलकाता में आज सोने का भाव: Gold rate in Kolkata on November 07

कोलकाता में आज 24-कैरेट गोल्ड का रेट 76,730 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं कल यानी 6 नवंबर को महंगी धातु 78,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही थी। जबकि पिछले हफ्ते यहां सोने का दाम 78,430 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

कोलकाता में आज चांदी का भाव: Silver rate in Kolkata on November 07

चांदी का भाव आज कोलकाता में 90,930 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं 6 नवंबर यानी कल चांदी का भाव 94,660 रुपये प्रति किलोग्राम था। जबकि पिछले सप्ताह चांदी 94,720 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी।

दिल्ली में आज सोने का भाव:Gold rate in Delhi on November 07

आज यानी 7 नवंबर को सोने का भाव 76,700 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि बुधवार को 10 ग्राम गोल्ड का भाव 78,460 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 999 गोल्ड को एक सप्ताह पहले 78,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड किया जा रहा था।

दिल्ली में आज चांदी का भाव: Silver rate in Delhi on November 07

दिल्ली में चांदी आज 90,890 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। वहीं कल यानी 6 नवंबर को चांदी का भाव 94,620 रुपये प्रति किलोग्राम था। जबकि पिछले सप्ताह चांदी 94,680 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी।

चेन्नई में आज सोने का भाव:Gold rate in Chennai on November 07

चेन्नई में आज यानी 7 नवंबर को सोने का रेट 77,060 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि बुधवार यानी कल सोने का भाव 78,820 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं 31 अक्टूबर को यानी एक सप्ताह पहले चेन्नई में गोल्ड रेट 78,760 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

चेन्नई में आज चांदी का भाव: Silver rate in Chennai on November 07

चेन्नई में आज सिल्वर रेट 91,310 रुपये प्रति किलोग्राम है। जबकि कल यानी 6 नवंबर को चांदी 95,060 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। वहीं चेन्नई में एक सप्ताह पहले चेन्नई 95,100 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर थी।