Gold Price Today: वायदा कारोबार में सोने और चांदी की कीमतें अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से नीचे आ गईं। व्यापारियों के ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली करने से इनकी कीमतों में गिरावट आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर आपूर्ति वाले अनुबंधों में सोने का भाव 643 रुपये या 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,16,945 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 15,733 लॉट का कारोबार हुआ।
फरवरी 2026 में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों की कीमत 646 रुपये यानी 0.54 प्रतिशत फिसलकर 1,18,213 प्रति 10 ग्राम रहा। गांधी जयंती और दशहरा के अवसर पर बृहस्पतिवार को जिंस बाजार बंद थे। चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई। दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 2,170 रुपये या 1.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,42,550 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 19,818 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
घर खरीदना हो या कार… फेस्टिव ऑफर्स में बैंकों से मिल रहा है सस्ता लोन, देखें लिस्ट
इसी तरह, अगले साल मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 1,996 रुपये या 1.36 प्रतिशत फिसलकर 1,44,266 रुपये प्रति किलोग्राम रही। इसमें 2,400 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में कॉमेक्स सोने का वायदा भाव गिरावट के साथ 3,867.15 डॉलर प्रति औंस हो गया।
भारत में आज सोने का भाव: Gold rate in India today, on October 3
भारत में सोने की कीमतों में आज गिरावट देखी गई है, 24K सोने की कीमत ₹65 गिरकर ₹11,804 प्रति ग्राम है, जबकि 22K सोने की कीमत ₹60 गिरकर ₹10,820 प्रति ग्राम है। इसी तरह, 18K सोना ₹49 की कमी के साथ ₹8,853 प्रति ग्राम पर है।
Post Office की इस स्कीम से मिलेगा गारंटीड मुनाफा, जानिए घर बैठे कैसे होगी ₹1.8 लाख की पक्की कमाई
इस गिरावट के बावजूद, त्योहारी मांग और वैश्विक बाजार के रुझान जैसे कारकों से प्रभावित होकर, सोने की कीमतें ऐतिहासिक ऊंचाई के करीब बनी हुई हैं।
भारत में आज 24 कैरेट गोल्ड का रेट | |||
ग्राम | भारत में आज सोने का भाव | भारत में कल सोने का भाव | बदलाव |
1 | 11,804 | 11,869 | -65 |
8 | 94,432 | 94,952 | -520 |
10 | 1,18,040 | 1,18,690 | -650 |
100 | 11,80,400 | 11,86,900 | -6,500 |
Source: GoodReturns
भारत में आज 22 कैरेट सोने का भाव | |||
ग्राम | भारत में आज सोने का भाव | भारत में कल सोने का भाव | बदलाव |
1 | 10,820 | 10,880 | -60 |
8 | 86,560 | 87,040 | -480 |
10 | 1,08,200 | 1,08,800 | -600 |
100 | 10,82,000 | 10,88,000 | -6,000 |
Source: GoodReturns
भारत में आज 18 कैरेट सोने का भाव | |||
ग्राम | भारत में आज सोने का भाव | भारत में कल सोने का भाव | बदलाव |
1 | 8,853 | 8,902 | -49 |
8 | 70,824 | 71,216 | -392 |
10 | 88,530 | 89,020 | -490 |
100 | 8,85,300 | 8,90,200 | -4,900 |
भारतीय शहर | 24 कैरेट गोल्ड का रेट (प्रति ग्राम) | 22 कैरेट गोल्ड का रेट (प्रति ग्राम) | 18 कैरेट गोल्ड का रेट (प्रति ग्राम) |
चेन्नई | 11,826 | 10,840 | 8,980 |
मुंबई | 11,804 | 10,820 | 8,853 |
दिल्ली | 11,819 | 10,835 | 8,868 |
कोलकाता | 11,804 | 10,820 | 8,853 |
बेंगलुरु | 11,804 | 10,820 | 8,853 |
हैदराबाद | 11,804 | 10,820 | 8,853 |
केरल | 11,804 | 10,820 | 8,853 |
पुणे | 11,804 | 10,820 | 8,853 |
वड़ोदरा | 11,809 | 10,825 | 8,858 |
अहमदाबाद | 11,809 | 10,825 | 8,858 |