अपनी ही जमीन के दस्तावेजों के लिए कई बार लोगों को तहसील के चक्कर लगाने पड़ते हैं या फिर लेखपाल के पास जाना पड़ता है। यदि आपकी भूमि उत्तर प्रदेश में है तो आपको इसलिए कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है। आप अपनी खतौनी की नकल आसानी से भूलेख वेबसाइट https://upbhulekh.gov.in/ पर जाकर देख सकते हैं। यही नहीं यहां राजस्व ग्राम खतौनी का कोड भी जान सकते हैं। इसके अलावा गाटे के यूनीक कोड का भी पता लगा सकते हैं। भूमि की विक्रय स्थिति और खतौनी अंश निर्धारण की नकल भी आप आसानी से इस वेबसाइट के जरिए जान सकते हैं। किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए अकसर खतौनी की नकल की जरूरत होती है। आइए जानते हैं, कैसे आप इसे घर बैठे हासिल कर सकते हैं….

सबसे पहले आपको https://upbhulekh.gov.in/ लिंक पर जाना होगा। यहां आपको ऊपर दिए गए विकल्पों में से खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखें, के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा और सबमिट पर क्लिक करना होगा। अब एक नया पेज खुलेगा। यहां आपको अपना जिला चुनना होगा।

अब आपको अपनी तहसील चुननी होगी और फिर अपनी ग्राम सभा को चुनना होगा।

यहां आपके पास 4 विकल्प होंगे, जिनके जरिए आप अपनी खतौनी की नकल देख सकते हैं। पहला विकल्प गाटा संख्या के जरिए नकल खोजने का विकल्प है। यदि यह भी नहीं मालूम है तो फिर खाता संख्या दर्ज करनी होगी। इसके अलावा खातेदार के नाम के जरिए भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। आप नामांतरण दिनांक के आधार पर भी नकल देख सकते हैं।

किसी एक विकल्प को दर्ज करने के बाद फिर आपके सामने कैप्चा कोड दर्ज करने का विकल्प आएगा। इसे भरते ही आपके सामने खतौनी की नकल आ जाएगी।