वर्तमान में दुनिया की सबसे महंगी कार का तमगा स्पोर्ट्स कार बनाने वाली इटैलियन कंपनी Pagani ऑटोमोबाइल्स के पास है। इसकी Pagani Zonda HP Barchetta की कीमत 23.65 मिलियन डॉलर यानी भारतीय रुपयों के हिसाब से करीब 162 करोड़ 33 लाख 43 हजार रुपये बैठती है। कंपनी ने इसके केवल तीन ही पीस ही बनाए, जिनमें से एक कंपनी के मालिक ने अपने पास रख लिया और बाकी दो पहले ही बिक चुके हैं। इसके बाद नंबर आता है Rolls Royce की Sweptail का, कीमत 13 मिलियन डॉलर है यानी भारतीय रुपयों के हिसाब के करीब 89 करोड़ 24 लाख और 40 हजार रुपये। 1920 और 1930 के कोच निर्माण से प्रेरित स्वेप्टेल एक हैंड बिल्ट कार है। Mercedes-Benz Maybach Exelero की कीमत 8 मिलियन डॉलर यानी करीब 54 करोड़ 91 लाख और 94 हजार रुपये है। यह एक हाई परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स कार है। महज 4.4 सेंकेंड में यह 350 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।
Koenigsegg CCXR Trevita की कीमत 4.8 मिलियन डॉलर यानी करीब 32 करोड़ 95 लाख 29 हजार रुपये है। ये भी केवल तीन कारें बनी हैं। कहा जाता है कि दुनिया का हर एक सीसीएक्सआर अपने गैरेज में रखना चाहता है। Lamborghini Veneo Roadster की कीमत 4.5 मिलियन डॉलर है, भारत के हिसाब से करीब 30 करोड़ 88 लाख 57 हजार रुपये। महज तीन सेकेंड से भी कम वक्त में यह कार 100 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। ब्रिटिश लिमिटेड प्रोडक्शन की P1 वैरिएंट की McLaren P1 LM सबसे तेज, दुर्लभ और आखिरी कार है। इसकी कीमत 3.6 मिलियन डॉलर्स यानी करीब 24 करोड़ 71 लाख 13 हजार रुपये है।

Mansory Vivere Bugatti Veyron की कीमत 3.4 मिलियन डॉलर यानी करीब 23 करोड़ 33 लाख 21 हजार रुपये है। कार की फुल स्पीड 408 किलोमीटर प्रतिघंटा है। Lykan hypersport की कीमत भी 3.4 मिलियन डॉलर यानी Mansory Vivere Bugatti Veyron के बराबर है। हॉलीवुड फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस 7 की कार की तरह दिखने के कारण यह काफी फेमस हुई। यह महज 2.8 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार भर सकती है।






