फ्रेंच बिजनेसमैन बर्नार्ड अर्नाल्‍ट ने अमेजन के प्रमुख जेफ बेजोस को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के सबसे अमीर आदमी होने का ताज अपने नाम कर लिया है। फ्रेच बिजनेस के पास बेजोस के मुकाबले 3 बिलियन डॉलर ज्‍यदा संपत्‍त‍ि है। वहीं अमेजन भी 200 बिलियन डॉलर के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है। तीसरे नंबर पर एलन मस्‍क का नाम है। वास्‍तव में एलएमवीएच के शेयरों में इजाफे के कारण बर्नाड को तमगा हासि‍ल हुआ है।

फोर्ब्‍स के आंकड़ों के अनुसार बर्नार्ड की संपत्‍त‍ि में 4.7 बिलियन डॉलर का इजाफा देखने को मिला है। जिसकी वजह से उनकी संपत्‍त‍ि 203.7 बिलियन डॉलर हो गई है। जबकि सुबह के समय वो अमेजन के प्रमुख जेफ बेजोस से पीछे थे। उनकी संपत्‍त‍ि में 1.92 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद बेजोस की कुल संपत्‍त‍ि 200.7 बिलिसन डॉलर हो गई है। खास बात तो ये है कि टॉप टेन में 2 फ्रेंच लोगों के नाम शामिल है। 10 वें पायदान पर महिला अरबपति फ्रेंकोयस बेटनकोर्ट मेयर्स हैं। जिनके पास 94.3 अरब डॉलर की संपत्‍त‍ि‍ है।

8 अमरीकी अरबपतियों की दौलत 100 अरब डॉलर के पार : फोर्ब्‍स की लिस्‍ट के अनुसार दो फ्रेंच अरबपतियों के बीच में 8 अमरीकी अरबपतियों की संपत्‍त‍ि की दौलत 100 अरब डॉलर से ज्‍यादा है। जोक‍ि पहली बार देखने को मिला है। सबसे ऊपर नाम बेजोस का है। उसके बाद एलन मस्‍क ( 154.6 अरब डॉलर ), बिल गेट्स ( 125.9 अरब डॉलर ), मार्क जुकरबर्ग ( 121.9 अरब डॉलर ), लैरी पेज ( 106.6 अरब डॉलर ), वॉरेन बफे ( 105.6 अरब डॉलर ), सर्जी ब्रिन ( 103.3 अरब डॉलर ) और लैरी एलिसन ( 101.3 अरब डॉलर ) हो गई है।

अडानी हो गए काफी पीछे : वहीं दूसरी ओर मुकेश अंबानी करीब 86 अरब डॉलर के साथ 12वें पायदान पर बने हुए हैं। वहीं गौतम अडानी पहले 14 वें से 15वें और 18 वें पायदान पर खिसक गए है। उनकी संपत्‍ति‍ से करीब 15 बिलियन डॉलर की गिरावट देखने को मिली है। मौजूदा समय में उनके पास 62.8 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ देखने को मिल रही है।