Full State Wise Diwali Bank Holiday List: दिवाली देश के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है और इसे बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है। 5 दिन चलने वाले इस त्योहार में देशभर में घरों से दूर रहने वाले लोग अपने घरों को लौटते हैं। इस दिन लोग अपने घरों, मंदिरों और वर्कप्लेस को लाइट्स और दियों से सजाते हैं। अलग-अलग राज्यों में यह त्योहार अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। बैंकों में भी दिवाली के दिन सरकारी छुट्टी रहती है। लेकिन इस बार 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को दिवाली की छुट्टी है और अलग-अलग राज्यों में यह त्योहार अलग दिन सेलिब्रेट किया जा रहा है।

अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि दिवाली की छुट्टी आपके राज्य में आखिर कब है तो हम आपको बता रहे हैं इसके बारे में। 29 अक्टूबर धनतेरस से शुरू हुआ यह त्योहार 3 नवंबर को भाईदूज के साथ समाप्त होगा।

Gold Rate Today: छोटी दिवाली पर 24 और 22 कैरेट गोल्ड का रेट कहां पहुंचा? दिल्ली-मुंबई-चेन्नई-कोलकाता का भाव

दिवाली 2024 पर बैंकों में छुट्टी कब? Bank Holiday on Diwali 2024

आपको बता दें कि दिवाली के मौके पर अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन छुट्टी रहेगी।

31 अक्टूबर (गुरुवार) को इन राज्यों में दिवाली बैंक अवकाश: Diwali bank holiday on October 31 (Thursday)
जिन राज्यों में 31 अक्टूबर को बैंक बंद रहेंगे उनमें आंध्र प्रदेश, गोवा, कर्नाटक, केरल, पुडुचेरी, तेलंगाना, तमिलनाडु, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

New Delhi Railway Station: भीड़ को कंट्रोल करने के लिए रेलवे ने बदले एंट्री पॉइन्ट, मेट्रो स्काईवॉक भी बंद, NDLS जाने से पहले पढ़ लें एडवाइजरी

31 अक्टूबर (गुरुवार) को इन राज्यों में दिवाली बैंक अवकाश: Diwali bank holiday on November 1 (Friday)
दीपावली, कुट और कन्नड़ राज्योत्सव के त्योहारों के कारण त्रिपुरा, कर्नाटक, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, महाराष्ट्र, मेघालय, सिक्किम और मणिपुर जैसे कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

2 नवंबर के लिए शेड्यूल
गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, सिक्किम और उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों में बैंक 2 नवंबर को दिवाली (बाली प्रतिपदा)/बालिपदमी/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/गोवर्धन पूजा/विक्रम संवंत के लिए छुट्टी रखेंगे।

फेस्टिव सीजन के चलते बैंक लगातार चार दिन तक बंद रहेंगे। दिवाली के बाद वीकेंड इसकी वजह है। अगर आपको बैंक से जुड़े काम हैं तो आप इंटरनेट और डिजिटल बैंकिंग के जरिए उन्हें निपटा सकते हैं।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दिवाली पर छुट्टियों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। दिवाली के चलते 31 अक्टूबर को तो पूरे राज्य में छुट्टी पहले से ही निश्चित है, लेकिन अब सरकार ने 1 नवंबर 2024 को भी दिवाली के अवकाश की घोषणा कर दी है। इसके चलते पूरे राज्य में 1 नवंबर को भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा। दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, दिवाली वाले 31 अक्टूबर 2024 के दिन के अलावा अगले दिन 1 नवंबर को भी छुट्टी रहेगी। हालांकि इस छुट्टी को लेकर एक शर्त भी रखी गई है। पूरी खबर यहां