रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे वार का असर अब कच्चे तेल के दामों पर भी बढ़ता हुआ दिखने लगा है। ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। गुरूवार को इसके दाम में 116 डॉलर प्रति बैरल से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। इसकी वजह यह है कि रसिया और यूक्रेन में वार के कारण इन जगहों से शिपिंग का कार्य ठप हो चुका है।
ब्रेंट क्रूड के बढ़े हुए दामों की बात करें तो कच्चे तेल का दाम बढ़कर 116.83 डॉलर प्रति बैरल हो गया, जो अगस्त 2013 के बाद सबसे अधिक है। वहीं बुधवार को भी इसके दाम में बढ़ोतरी देखी गई थी, जो यह 113 डॉलर प्रति बैरल को पार कर चुका था। वहीं अनुमान है कि कच्चे तेल का दाम अभी और बढ़ सकता है।
हालाकि, इन स्थिति होने के बावजूद पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन और रूस सहित उनके सहयोगियों ने कीमतों में वृद्धि के बावजूद मार्च में प्रति दिन 400,000 बैरल प्रति दिन उत्पादन में वृद्धि बनाए रखने का फैसला किया है। ऐसे में अनुमान है कि वार के कारण इस सप्लाई बाधित होती है तो भारत में इसका असर साफ देखा जा सकात है। पेट्रोल डीजल की कीमतों में अधिक बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
बता दें कि रूस और यूक्रेन के वार के बीच आशंका जताई गई थी कि कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी होगी। जिसके बाद से ही लगातार तेल के दाम बढ़ रहे हैं। अगर ये दाम ऐसे ही बढ़ते रहे तो आने वाले समय में भारत में भी कच्चे तेल के दाम बढ़ने का असर देखा जा सकता है।