यामहा ने अपनी Yamaha FZ और Yamaha FZ-S का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है। ये इस बाइक की थर्ड जेनरेशन है। इन दोनों ही वेरिएंट में नए डिजाइन के साथ-साथ नए फीचर्स भी दिए गए हैं। सबसे खास बात कि इसमें सरकार के नए नियमों के मुताबिक एबीएस फीचर भी दिया गया है। इसके फ्यूल इंजेक्टर को री-ट्यून किया गया है। कंपनी का दावा है कि इससे बाइक की पर्फोर्मेंस अच्छी हो गई है। कम्फर्ट को देखते हुए इसमें 22मिलीमीटर ऊंचे हैंड ब्लैडर दिए गए हैं। इसके अलावा इसकी सीट को भी बदल दिया गया है। इसमें अब सिंगल सीट कर दी गई है। पहले इसमें स्प्लिट सीट थी।

अब इसके कॉस्मेटिक बदलाव की बात करते हैं। इसमें नया LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। यह Yamaha FZ25 में भी है। इसके अलावा नई LED हैडलाइट दी गई है। बाइक को आसानी से कंट्रोल किया जा सके इसके लिए रियर में सिंगल चैनल एबीएस के साथ डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। बाइक में नए मड गार्ड्स दिए गए हैं। साथ ही इसके टैंक पर दिए गए प्लास्टिक को रिडिजाइन किया गया है। पहले के मुकाबले अब इसका टैंक ज्यादा आकर्षक लग रहा है।

बाइक की पावर की बात करें तो इसमें 149CC का SOHC इंजन दिया गया है। इसमें दिया गया 4 स्ट्रोक इंजन सिंगल सिलेंडर है। इसका ब्लू कोर फ्यूल इंजेक्टिड इंजन 8,000RPM पर 13 हॉर्स पावर की ताकत जेनरेट करता है। वहीं इसका मैक्सिमम टॉर्क 6,000RPM पर 12.8 न्यूटन मीटर का है। कंपनी ने दोनों मॉडल्स को पांच रंगों में उतारा है। FZ ABS में कंपनी ने मेट्रिक ब्लैक, और रेसिंग ब्लु रंग में लॉन्च किया है। जबकि FZ S ABS को मैट ब्लैक, डार्क मैट ब्लू और ग्रे और सियान ब्लू में लॉन्च किया है। इनकी कीमत की बात करें तो 2019 Yamaha FZ की कीमत 95,000 रुपए और 2019 Yamaha FZ S की कीमत 97,000 रुपए है।