भारत में इन दिनो भयावह बीमारी कोरोना वायरस ने लोगों को अपनी चपेट मे ले रखा है। ऐसे में यहां चौकाने वाला वाक्य यह है कि हाल ही में FADA के आंकड़ों के अनुसार भारत में फरवरी 2020 में कुल 2,26,271 चार पहिया वाहन बेचे गए हैं। हालांकि यह आंकड़ा फरवरी 2019 की तुलना में कम है। वहीं पूरे देश में सबसे ज्यादा वाहनों की ब्रिकी उत्तर प्रदेश में की गई है। उत्तर प्रदेश में फरवरी 2020 में कुल 28,136 इकाइयां बेची गई। जिसमें साल-दर-साल करीब 3.66% की वृद्धि दर्ज की गई है।
इस क्रम में उत्तर प्रदेश के बाद 21,838 इकाइयाँ के साथ महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर रहा। FADA के अनुसार ऑटोमोबाइल की घटती बिक्री के पीछे सबसे बड़ी वजह भारत में 1 अप्रैल 2020 से लागू होने वाले नए BS6 उत्सर्जन मानक हैं। बता दें, सुप्रीम कोर्ट ने BS6 वाहनों की समय सीमा बढ़ाने के फैसले को खारिज कर दिया है। ऐसे में पुराने स्टॉक के चलते देशभर के डीलर भारी नुकसान में हैं।
वहीं देश भर में आरटीओ ने स्थायी रजिस्ट्रेशन के लिए कटऑफ की तारीखों की घोषणा की है, यहां यह सबसे बड़ी चुनौती है कि इतने कम समय में कोरोनावायरस (कोविड -19) महामारी के बीच बीएस4 स्टॉक को खाली कैसे किसा जाए। FADA का कहना है कि मार्च 2020 में बिक्री के आंकड़ो में बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है।
देश में 1 अप्रैल 2020 से नए उत्सर्जन मानक लागू होने जा रहे हैं। जिसके चलते सभी वाहन कंपनियां बीएस4 वाहनों के स्टॉक को खाली करने पर काम कर रही हैं। हालांकि इस समय सीमा से पहले ही कई राज्यों ने 28 फरवरी की शुरुआत से ही बीएस 4 वाहनों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। जिस पर डीलरों का कहना है कि यह नियम 1 अप्रैल 2020 से लागू किया जाए। बता दें, ज्यादात्तर डीलरों ने अपने पुराने स्टॉक को बेच दिया है। वहीं जो वाहन अभी बचे हुए हैं उन पर कंपनी भारी छूट दे रही है। इसी बीच मार्केट में यहां तक भी खबर है कि अधिकांश डीलरों ने अपने कर्मचारियों के नाम पर इन वाहनों के रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिए हैं।