TVS ने भारत अपनी बाइक Apache RTR 160 का रेस एडिशन लॉन्च कर दिया है। इस बाइक को स्पोर्टी लुक दिया गया है। कंपनी ने इसके 2 वेरिएंट लॉन्च किए हैं। इसमें मैटेलिक व्हाइट और रेड कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इसमें रेड कलर के ग्राफिक्स दिए गए हैं। इसे केवल एक ही कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी कीमत की बात करें तो इसके सिंगल डिस्क वेरिएंट की कीमत 79,715 रुपए रखी गई है। वहीं इसके डुअल डिस्क वेरिएंट की कीमत 82,044 रुपए रखी गई है। यह कीमत इसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत है। इसमें टीवीएस अपाचे RTR 160 में फ्यूल टैंक पर कंपनी का 3D लोगो दिया गया है। यह लोगो बिलकुल अपाचे RR 310 जैसा लगता है।

इंजन: इंजन की बात करें तो इसमें 159.7cc का इंजन दिया गया है। इसका इंजन 16.5bHP की पावर जेनरेट करता है। 6,500 आरपीएम पर यह इंजन मैक्सिमम 14.8 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट कर करता है। टीवीएस की इस नई अपाचे की टॉप स्पीड 114 किलोमीटर प्रति घंटा की है। इंजन को 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है।

बाइक के ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इसके फ्रंट में 270mm की डिस्क ब्रेक प्लेट दी गई है। वहीं इसके रियर में 200mm की डिस्क ब्रेक प्लेट दी गई है। बाइक में अभी भी एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम नहीं दिया गया है। आपको बता दें कि सरकार ने अप्रैल  2019 के बाद 125CC से ज्यादा के इंजन के साथ आने वाले सभी टू व्हीलर्स में एबीएस को जरुरी कर दिया है।

कंपनी ने पिछले दो साल में दो नई बाइक अपाचे RTR 200 4V और अपाचे RR 310 लॉन्च की हैं। कंपनी ने बाइक को अपडेटेड डिजाइन और स्टाइल दिया है जो अपाचे RTR 200 4V से प्रेरित होकर दी गई है। नई अपाचे में कॉस्मैटिक बदलावों के साथ कंपनी ने इसमें कई नए फीचर्स दिए हैं और नई अपाचे के इंजन में भी कुछ तकनीकी बदलाव किए हैं। भारत में नई अपाचे RTR 160 रेस एडिशन का मुकाबला भी सुजुकी जिक्यर, यामाहा FZ-S FI, होंडा CB हॉर्नेट 160 और बजाज पल्सर NS जैसी बाइक्स से है।