देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors का नाम दुनिया भर में मशहूर है। एक दौर में कहा जाता था कि सुई से लेकर जहाज तक सब कुछ टाटा का है। खैर यह कोई कहावत भर नहीं है, इसके पीछे एक गहरी सच्चाई भी छिपी है। Tata Motors ने देश को सबसे सस्ती कार नैनो से लेकर इंडियन आर्मी को बख्तरबंद गाड़ियां तक सप्लाई की है। आज हम आपको अपने लेख में टाटा मोटर्स से जुड़े कुछ बेहद ही रोचक तथ्यों के बारे में बताएंगे, जिनसे शायद आप अब तक अनजान होंगे –
1)- Tata Motors ने साल 1945 में टाटा इंजीनियरिंग एंड लोकोमोटिव कंपनी (TELCO) की स्थापना की थी। यह कंपनी 75 साल पुरानी है। गाड़ियों से पहले कंपनी लोकोमोटिव्स का निर्माण करती थी।
2)- कंपनी के पहले ट्रक में Mercedes के थ्री प्वाइंटेड स्टार लोगो का प्रयोग किया गया था, क्योंकि कंपनी डैमलर बेंज के साथ तकनीकी की साझेदारी करती थी।
3)- कंपनी की तीन ट्रकों ने साल 1955 में जेनेवा बॉम्बे रैली में भी हिस्सा लिया था। इस रैली के दौरान इन ट्रकों ने तकरीबन 12,874 किलोमीटर तक की दूरी तय की थी। सबसे खास बात ये है कि यह दूरी बिना किसी भी ब्रेकडाउन के पूरा किया गया था। उस समय JRD Tata ने ट्रकों को रवाना किया था।
4)- टाटा मोटर्स पिछले 50 सालों से अपने ट्रकों का निर्यात दूसरे देशों में कर रही है। इस समय कंपनी दुनिया के 45 देशों में ट्रको को एक्सपोर्ट करती है। आपको बता दें कि, कंपनी ने अपना पहला ट्रक श्रीलंका में साल 1961 में एक्सपोर्ट किया था।
5)- साल 1969 में कंपनी ने मर्सिडीज बेंज के थ्री प्वाइंटेड स्टार वाले लोगों को बदलकर नया लोगो बनाया था। जो कि अंग्रेज के ‘T’ अक्षर जैसा दिखता है, यह कंपनी के नाम के शुरूआती अक्षर को प्रस्तुत करता है।
6)- कंपनी ने साल 1986 में बाजार में अपनी Tata 407 को लांच किया था। उस दौर में इस छोटे से ट्रक से इंडो-जापान की साक्षेदारी वाली दिग्गज कंपनियों जैसे आयशर-मित्सुबिशी, डीसीएम-टोयोटा, स्वाराज-मजदा को भी किनारे कर दिया था। यह एक लाइट कमर्शियल व्हीकल है, जो आज भी खासी मशहूर है।
7)- कंपनी की पहली मल्टी यूटिलिटी व्हीकल के तौर पर Tata Sumo को लांच किया गया था। इसका नाम कंपनी के पूर्व प्रबंध निदेशक Sumant Moolgaokar के नाम पर रखा गया था। इनके पहले नाम और सरनेम के अक्षरों को जोड़कर इसे सूमो नाम दिया गया था।
8)- टाटा मोटर्स यात्री और कमर्शियल वाहनों के निर्माण के साथ ही भारतीय सेना के लिए भी ऑर्मर्ड व्हीकल का निर्माण करती है। कई दशकों से कंपनी के ये बख्तरबंद वाहन भारतीय सेना द्वारा प्रयोग किए जा रहे हैं।
9)- कंपनी ने देश में पहली फुली इंडियन टेक्नोलॉजी से निर्मित कार Indica को पेश किया था। इस कार का नाम भी Indian Car के दो शब्दों के पहले अक्षरों से जोड़कर कर IndiCa बनाया गया था।
10)- Tata Motors का नाम 27 सितंबर 2004 को न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में शामिल किया गया था। उस दौरान टाटा मोटर्स देश की पहली कंपनी बनी थी, जिसका नाम न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में शुमार हुआ था।

