Mahindra की लग्जरी और पॉप्युलर गाड़ियों की बात होती है तो इसमें Thar या स्कॉर्पियो का जिक्र जरूर होता है। बजट के लिहाज से देखें तो ये दोनों गाड़ियां 10 लाख रुपये से ज्यादा की हैं। हालांकि, जब आप सेकेंड हैंड या पुरानी स्कॉर्पियो और Thar को खरीदने की प्लानिंग करेंगे तो सिर्फ 5 लाख रुपये के रेंज में दोनों गाड़ियां एक साथ मिल जाएंगी।

कहां मिल रही सस्ती Mahindra स्कॉर्पियो: साल 2009 मॉडल की महिंद्रा एसयूवी Scorpio VLX 2WD ड्रूम वेबसाइट पर मिल रही है। इस एसयूवी को खरीदने के लिए आपको 2 लाख 90 हजार रुपये खर्च करने होंगे। ये Scorpio अहमदाबाद में बेची जा रही है। पहले ओनर द्वारा बेची जा रही ये गाड़ी 70 हजार किलोमीटर चल चुकी है। इस कार की इंजन 2179 cc, मैक्स पावर 120 bhp, व्हील साइज 17 इंच और 5 सीटें हैं।

इसी तरह की एक डील Mahindra Thar की है। 2002 मॉडल की Mahindra Thar DI 4×4 कार 80000 किलोमीटर तक चल चुकी है। डीजल इंजन की इस गाड़ी को सेकेंड ओनर द्वारा बेचा जा रहा है। इस गाड़ी के मालिक भटिंडा में हैं। इसकी माइलेज 13 किलोमीटर प्रति लीटर, इंजन 2523 cc और मैक्स पावर 63 bhp है। इसके अलावा व्हील साइज 16 इंच और सीट 5 लोगों की है।

कहने का मतलब ये है कि सिर्फ 5 लाख रुपये के बजट में आप महिंद्रा स्कॉर्पियो और थार को एक साथ खरीद सकते हैं। इसे खरीदने के लिए भी ड्रूम की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैे। इस वेबसाइट पर कार के मॉडल और अन्य फीचर, स्पेशिफिकेशन की जानकारी ली जा सकती है। इसके बाद आपको एक टोकन अमाउंट देना होगा। ये टोकन अमाउंट मामूली होता है, जो रिफंडेबल भी है। मतलब ये कि अगर किसी वजह से डील पूरी नहीं हो पाती है तो आपको पैसे लौटा दिए जाएंगे।

आपको बता दें कि नई महिंद्रा थार के बेस वेरिएंट की भी कीमत 12 लाख रुपये से ज्यादा है। न्यू थार के लिए आपको 10 महीने इंतजार करना होगा। इसी डिमांड को देखते हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा ने थार के प्रोडक्शन को 50 फीसदी बढ़ा दिया था।

हालांकि, इसके बावजूद महिंद्रा थार की वेटिंग पीरियड अभी भी महीनों का बना हुआ है। वहीं, नई स्कॉर्पियो के बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत करीब 13 लाख रुपये है। वहीं, घर पर आते-आते इसकी कीमत 15 लाख रुपये से ज्यादा हो जाती है।