Royal Enfield Bobber 838: देश की प्रमुख परफॉर्मेंस बाइक निर्माता कंपनी Royal Enfield अपने वाहनों के पोर्टफोलियो में एक बार बेहतरीन बाइक को शामिल करने की तैयारी कर रही है। कंपनी जल्द ही अपने कॉन्सेप्ट बाइक Bobber 838 को पेश करेगी। इस बाइक को पहली बार 2018 इटली में आयोजित EICMA मोटर शो में पेश किया गया था। बेहद ही आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता से सजी इस बाइक के डिजाइन को देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। तो आइये जानते हैं इस बाइक के बारे में —
Royal Enfield Bobber को KX कॉन्सेप्ट के तौर पर भी जाना जाता है। इसमें कंपनी ने LED डे टाइम रनिंग लाइट्स के साथ ही LED हेडलाइट्स का भी प्रयोग किया है। इसके अलावा इसमें मैक्सीस टायर और दमदार एलॉय व्हील्स को शामिल किया गया है। इसका चौड़ा हैंडलबार और डुअल एग्जॉस्ट बाइक के लुक को और भी आकर्षक बनाता है।
हालांकि अब तक इस बाइक के बारे में कंपनी ने कोई आधिकारिक रूप से जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन मोटर शो के दौरान जो बातें सामने आई थीं उसके अनुसार इस बाइक में कंपनी ने 838cc की क्षमता का V-Twin फ्यूल इंजेक्शन इंजन का प्रयोग किया है। जो कि 90 PS की दमदार पावर और 100 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
इस बाइक की लंबाई 2,160mm, चौड़ाई 778mm और उंचाई 998mm है। इसके अलावा इसमें 19 इंच का एलॉय व्ही दिया गया है। एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ ही इसमें 3 डिस्क ब्रेक को भी शामिल किया गया है। इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स का इस्तेमाल किया गया है। फिलहाल इस बाइक को कंपनी ने बतौर कॉन्सेप्ट ही पेश किया है। अभी इसके प्रोडक्शन वर्जन के बारे में कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
Royal Enfield Bobber में कंपनी ने कनेक्टिविटी फीचर्स को भी शामिल किया है। जिससे ये बाइक हर वक्त इंटरनेट से कनेक्ट रहेगी। इसमें ब्लूटूथ, हॉटस्पॉट और जीपीएस जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसका डिजाइन काफी आकर्षक है और ये बेशक हर बाइक लवर को पसंद आएगा। इसमें सिंगल सीट को शामिल किया गया है, बाइक का फ्यूल टैंक कंपनी के पारंपरिक डिजाइन से प्रेरित है।