Renault Triber AMT: फ्रांस की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी रेनो ने भारत में अपनी लोकप्रिय कार Triber को हाल ही में BS6 इंजन के साथ लांच किया है। जिसके बाद अब इसके ऑटोमेटिक वर्जन को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। Triber AMT को 2020 ऑटो एक्सपो में लॉन्च किया जा सकता है। बता दें, भारत में लॉन्च के बाद से ही Triber लोगों को खूब पसंद आ रही है।

Triber AMT के स्पॉट किए गए टेस्टिंग म्यूल की बात करें तो इसका डिजाइन मैन्युअल वैरिएंट से काफी मिलता जुलता है। जिसमें वर्तमान मॉडल की तरह ही 1.0-लीटर की क्षमता का 3 सिलेंडर युक्त पेट्रोल इंजन प्रयोग किया किया जा सकता है। जो कि 61hp की पावर और 96Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा है। इसके अलावा इसमें 5 स्पीड AMT का विकल्प भी दिया जाएगा।

फिलहाल इस कार की कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है लकिन उम्मीद है कि इसके बेस वैरिएंट RxE की कीमतों में करीब 4,000रुपये की बढ़त देखने को मिलेगी। व​हीं इसके टॉप स्पेक RxLकी कीमत में 25,000 तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है। बता दें, भारतीय बाजार में Triber की शुरुआती कीमत महज 4.99 लाख रुपये से शुरू होती है।

रेनो भारत में जल्द अपनी नई सब कॉम्पैक्ट एसयूवी HBC को भी लॉन्च करने पर काम कर रही है। जो बाजर में लांच होने के बाद सीधे तौर पर सेग्मेंट की लीडर Maruti Brezza को टक्कर देगी। कंपनी ने इसे भी अपने खास CMF-A प्लेटफॉर्म पर ही तैयार किया है, जिस पर कंपनी ने Triber को बनाया था।

HBC एक सब 4-मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी होगी। जिसे कई बार रैप्ड भारतीय सड़कों पर देखा जा चुका है। इस एसयूवी को पूरी तरह से कवर किया गया था, जिसके चलते इसके एक्सटीरियर के डिजाइन के बारे में कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि इसके 16 इंच व्हील को जरूर स्पॉट किया गया है।