New Mahindra Xuv 500 : देश की जानी मानी वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा भारत के लिए इन दिनों अपनी एसयूवी रेंज की नेक्सट जेनरेशन पर काम कर रही है। जिसमें कंपनी की पहली कार स्कोर्पियो को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल आपको बता दें, XUV500 Suv की भी इन दिनों टेस्टिंग की जा रही है। जिसमें BS6 कंम्प्लाइंट इंजन के साथ कई बदलाव देखने को मिलेंगे। आइए आपको बताते हैं कि नेक्सट जेनेशन XUV500 के डिजाइन इंजन और कीमत में होने वाले बदलावों की पूरी जानकारी:
एक्सटीरियर: नई XUV500 में ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस की गई Mahindra की कन्वर्टिबल SUV कॉन्सेप्ट Funster के समान बॉडी पैनल और इंटीरियर बिट्स दिए जाने की उम्मीद है। इसमें कंपनी की फैमिली ग्रिल और थोड़े छोटे हेडलैम्प्स के साथ इसके डिजाइन को अधिक चौकोर बनाया गया है। इसके अलावा इसमें महिंद्रा के पारंपरिक डे टाइम रनिंग लैंप भी दिए जाएंगे, जिन्हें सबसे पहले XUV300 में दिया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक सेकेंड जेनरेशन एक्सयूवी 500 में फलश फिटिंग डोर हैंडल दिए जा सकते हैं, फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल XUV500 के प्राइस रेंज में काफी यूनिक होंगे।
इंटीरियर: नई XUV500 का डैशबोर्ड भी Funster कॉन्सेप्ट से मिलता-जुलता होगा। इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ इन्फोटेनमेंट ड्यूटी के लिए बड़ी स्क्रीन भी मिलने की संभावना है। वहीं वर्तमान एसयूवी की तरह सेकंड जेनरेशन मॉडल में भी 3 रॉ सीट लेआउट दिया जाएगा।
इंजन विकल्प: सेकेंड जेनरेशन XUV500 में नया BS6 कंम्पलाइंट 2.2-लीटर डीजल मोटर मिल सकता है, जो 180hp की पावर प्रदान करने में सक्षम होगा। इसके डीजल मोटर में डीपीएफ (डीजल पार्टिकुलेट फिल्टर) और एससीआर (सेलेक्टिव कैटेलिटिक रिडक्शन) की सुविधा दी गई है, वहीं नई xuv500 में गियरबॉक्स विकल्प के रूप में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक दिया जाएगा। इसके अलावा कंपनी नई XUV500 में 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन भी दे सकती है, यह इंजन 190hp की पावर और 380Nm का टॉर्क जेनेट करने में सक्षम होगा।
कीमत : महिंद्रा XUV500 की लांचिंग को लेकर पहले खबरें आ रही थी कि इसे 2020 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि अब इस कार को मार्च 2021 में लॉन्च किया जाएगा। कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 15 लाख रुपये से 21 लाख के बीच रखी जा सकती है।