Mumbai Police: देश में रेड लाइट होते ही ट्रैफिक से परेशान लोग हार्न बजाने लगते ​हैं। जिससे ट्रैफिक की समस्या का समाधान हो या ना हो लेकिन आस-पास वालों को परेशानी का सामना जरूर करना पड़ता है। न सिर्फ लोग इससे परेशान होते हैं बल्कि नॉइस पॉल्यूशन भी बढ़ जाता है।

इस समस्या से निजात पाने के लिए मुंबई पुलिस ने हार्न बजाने वालों के लिए एक नया नियम निकाला है, जिसमें अगर आप रेड लाइट पर हार्न का इस्मेताल करते हुए पाए जाते हैं, तो आपके इंतजार का समय ओर बढ़ सकता है। इस बात से सभी परिचित हैं कि मुंबई सबसे प्रदुषित शहरों में से एक है। जिसमें नॉइस पॉल्यूशन एक बड़ा कारण है। बता दें, इस नियम ​को पुलिस ने’The Punishing Signal’ का नाम दिया है।

मुंबई पुलिस ने अपने इस एक्सपेरिमेंट का एक छोटा सा वीडियो भी शेयर किया है। जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के शुरुआत में कहा जाता है। “Welcome! To the Honking Capital of the world..! यहां हर उस जगह हार्न बजाया जाता है जहां रेड लाइट होती है। शायद इन्हें लगता है कि हार्न बजाने से ट्रैफिक कम हो जाएगा, या ग्रीन लाइट हो जाएगी। इन्हें समझना चाहिए कि हार्न बजाने से सिर्फ नॉइस पॉल्यूशन बढ़ेगा”।

https://twitter.com/MumbaiPolice/status/1223090017397960705?s=20

इस छोटी सी वीडियो में लोगों को लगातार हार्न बजाते हुए देखा जा सकता है। जिससे मुंबई पुलिस ये समझाने की कोशिश कर रही है कि ट्रैफिक में खड़े रहने पर हार्न का इस्तेमाल करना जरूरी नहीं है। इससे ट्रैफिक की समस्या से निजात मिले या ना मिले लेकिन देश में प्रदुषण जरूर बढ़ेगा।

हालांकि देश में किसी शहर की पुलिस को इस दिशा में कदम उठाते हुए पहली बार देखा जा रहा है। जिसे बड़े बड़े अधिकारी मुंबई पुलिस को बधाई भी दे रहे हैं। हालांकि यह बहुत दुख की बात है कि मुंबई में लोगों को अगर कुछ देर ट्रैफिक में खड़े रहना पड़ जाए तो वो लगातार हार्न का इस्मेताल करते रहते हैं। जिससे नॉइस पाल्यूशन के साथ ह्रदय संबंधी बीमारियां और स्ट्रेस होने की भी संभावना बढ़ जाती है।