Maruti Suzuki Swift Modified: मारुति सुजुकी की लोकप्रिय हैचबैक कार को कंपनी ने सन 2005 में पहली बार भारतीय बाजार में पेश किया था। तब से इस कार ने सफलता के कई कीर्तिमान बनाए। एक हैचबैक के तौर पर इस कार को काफी पंसद किया गया। लेकिन कार मॉडिफिकेशन के दीवानों के बीच भी ये कार कम मशहूर नहीं है। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि आखिर कैसे एक मारुति स्विफ्ट को मॉडिफाई कर एक क्रॉसओवर बना दिया गया है, जो कि देखने में महिंद्रा केयूवी 100 की तरह लगती है।
यदि फ्रंट डिजाइन की बात करें तो सबसे पहले आपका ध्यान इसके बेहतरीन हेडलाइट्स पर जाएगा। जिसे Mahindra KUV100 से लिया गया है, ये फ्लैट हेडलाइट कार को एक अलग ही लुक प्रदान करता है। फ्रंट बम्फर को पूरी तरह से बदल दिया गया है और में इसमें LED DRL, फॉग लैंप और नए ग्रिल को शामिल किया गया है।
इसके अलावा इसके रूफ यानी की छत को ब्लैक थीम से पेंट किया गया है जो कि इसे और भी स्पोर्टी लुक प्रदान करता है। स्विफ्ट के पिछले हिस्से में एक स्पेयर टायर का प्रयोग किया गया है जो कि आपको एक कम्पलीट स्पोर्टी व्हीकल लुक प्रदान करता है। कार के पिछले बम्फर को कस्टमाइज कर के तैयार किया गया है। इसमें छत पर एक स्पॉयलर भी लगाया गया है। इसके स्पॉयलर में LED लाइट्स को भी शामिल किया गया है जो कि ब्रेक अप्लाई करने के दौरान जलती हैं।
स्विफ्ट को स्पोर्टी लुक देने के लिए इसमें 5 स्पोक एलॉय व्हील का प्रयोग किया गया है। इसके अलावा कार के इंटीरियर में भी खासा बदलाव किया गया है। कार के भीतर ब्लैक और रेड कलर थीम से सजे हुए स्टीयरिंग व्हील को शामिल किया गया है। इसके अलावा सेट्रल डैशबोर्ड और कार की सीट को भी स्पोर्टी लुक दिया गया है।