मारुति सुजुकी ने New Swift और Baleno की 52,686 यूनिट्स रिकॉल कराई हैं। कंपनी ने कहा कि इन कारों को एक सर्विस कैंपेन के अंतर्गत रिकॉल किया गया है। कंपनी के मुताबिक इसके ब्रेक वेक्यूम हॉज में फॉल्ट होने की संभावना है। यह दिक्कत 1 दिसंबर 2017 से लेकर 16 मार्च 2018 के बीच बनी कारों में है। इसके तहत कार के मालिक किसी भी डीलरशिप पर जाकर अपनी कार को चैक करा सकते हैं। वहीं अगर पार्ट खराब होगा तो उसे बदल दिया जाएगा। ऑटोमोबाइल कंपनियों द्वारा वैश्विक स्तर पर सेवा अभियान शुरू किए जाते हैं, इसमें संभावित खामी को सुधारा जाता है। इस तरह से ग्राहकों को आने वाली असुविधा से बचाया जा जाता है। आपको बता दें कि कंपनी द्वारा बताई गई दिक्कत को दूर करने के लिए कोई भी चार्ज नहीं लिया जाएगा। यह सब फ्री में किया जाएगा।
यह पहली बार नहीं है जब बेलिनो को रिकॉल किया गया है। मई 2016 में भी कंपनी ने 75,419 यूनिट्स को रिकॉल किया गया था। तब बेलिनो के एयरबैग में दिक्कत आई थी, इसलिए इसे रिकॉल किया गया था। 75,419 कारों में से 15,995 कारें डीजल की थीं। यह कारें 3 अगस्त 2015 से लेकर 22 मार्च 2016 के बीच में बनाई गई थीं। इसके अलावा इसी दौरान बनाई गई कारों में फ्यूल फिल्टर में भी आ रही दिक्कत को ठीक करने के लिए बुलाया गया था।
आपको बता दें कि नई स्विफ्ट की शुरूआती कीमत 4.99 लाख रुपए है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 8.29 लाख रुपए (एक्स शोरूम) है। नई स्विफ्ट पुरानी से थोड़ी सी बड़ी है। यह पुरानी स्विफ्ट से 40mm चौड़ी और 20mm लंबी है। अब इसकी लंबाई 3,840mm है। वहीं इसकी चौड़ाई 1,735mm और उंचाई 1,530mm है। इसका व्हील बेस 2,450mm का है। इसका ग्राउंट क्लीयरेंस 163mm का है। इतना ही नहीं नई स्विफ्ट में 58 लीटर ज्यादा बूट स्पेस दिया गया है। अब इसमें कुल 268 लीटर का बूट स्पेस है।
नई स्विफ्ट के टॉप वेरिएंट Zxi Plus/ Zdi Plus में LED प्रोजेक्टर हैडलेंप है। इसके अलावा इसमें 15 इंच के एलॉय व्हील है। इसमें रिवर्स पार्किंग कैमरा, नेविगेशन के साथ स्मार्ट इन्फोटेनमेंट सिस्टम भी है। इसमें ऑटोमैटिक हैडलेंप भी दिए गए हैं। इसमें पहले से अच्छा ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा इसमें सेफ्टी के लिए डुअल एरयबैग दिया गया है। चारो पावर विंडो दी गई हैं।
