Maruti 800 का नाम सुनते ही हर किसी के जेहन में एक छोटी और किफायती कार ही तस्वीर उभर आती है। लेकिन क्या आपने कभी मारूति 800 का मॉन्स्टर (भयानक आकार) वाला लुक देखा है। आज हम आपको ऐसे ही एक Maruti 800 के बारे में बताएंगे जिसमें सामन्य कारों की बजाय ट्रैक्टर के टायर का इस्तेमाल किया गया है, तो आइये जानते हैं इस कार के बारे में –

दरअसल, इस कार को HR एक्सपेरिमेंट प्रोजेक्ट के तहत तैयार किया गया है। इस कार में कंपनी स्टॉक टायरों को हटाकर ट्रैक्टर के बड़े पहिए का इस्तेमाल किया गया है। इन पहियों को कार के अगले और पिछले दोनों एक्सेल में लगाया गया है। इस कार के वीडियो को इंटरनेट पर अपलोड किया गया है। हालांकि इस कार में प्रयोग किए गए टायरों की साइज के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

जानकारों के अनुसार इस कार में टो टायर प्रयोग किया गया है वो तकरीबन 28 इंच का है। यह मॉडिफिकेशन पूरी तरह से प्रयोगिग तौर पर किया गया है। जैसा कि वीडियो में दिख रहा है कि इसे लोकल मैकेनिक द्वारा तैयार किया गया है। हालांकि नियमों के अनुसार यह रोड लीगल कार नहीं है। लेकिन Maruti 800 का ऐसा मॉन्स्टर लुक किसी को भी हैरत में डाल सकता है।

बता दें कि, Maruti 800 देश की सबसे लोकप्रिय कारों में से एक रही है। कंपनी ने इस कार को पहली बार साल 1983 में लांच किया था, और इस के पहले यूनिट की चाबी स्वयं तत्कालिन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ग्राहक को सौंपी थी। समय के साथ कंपनी ने इस कार में कई बदलाव किए। साल 2014 में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस कार को डिस्कंटीन्यू कर दिया।

वीडियो साभार: HR Experiment