Mahindra Thar Launched: महिंद्रा थार का इंतजार करने वालों का इंतजार अब खत्म हो गया है। Mahindra Thar लॉन्च हो गई है। इसकी शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 9.8 लाख रुपए है। यह कीमत पेट्रोल वेरिएंट की है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 12.95 लाख रुपए है। महिंद्रा थार को पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। डीजल इंजन के साथ इसकी शुरूआती कीमत 10.85 लाख रुपए है। यह कीमत 6 सीटर की है और सॉफ्ट टॉप के साथ है। वहीं इसके 4 सीटर और हार्ड टॉप वेरिएंट AX OPT की कीमत 12.20 लाख रुपए है। यह कीमत कनर्वर्टेबल टॉप के साथ है। 4 सीटर हार्ड टॉप के साथ इसकी कीमत 12.20 लाख रुपए है। इसके टॉप डीजल वेरिएंट की बात करें तो 4 सीटर कनवर्टेबल टॉप वेरिएंट की कीमत 12.85 लाख रुपए है। वहीं 4 सीटर हार्ड टॉप की कीमत 12.95 लाख रुपए है। यह थार का टॉप वेरिएंट है।

पेट्रोल वेरिएंट की बात करें तो इसके AX वेरिएंट की कीमत 9.8 लाख रुपए है यह स्टेंडर्ड 6 सीटर सॉफ्ट टॉप की कीमत है। वहीं 6 सीटर सॉफ्ट टॉप की कीमत 10.65 लाख रुपए है। इसके सेकंड मॉडल AX OPT 4 सीटर कनवर्टेबल की कीमत 11.90 लाख रुपए है। टॉप वेरिएंट LX की बात करें तो 4 सीटर हार्ड टॉप की कीमत 12.49 लाख रुपए है। यहां दी गईं सभी कीमत एक्सशोरूम हैं।

पेट्रोल वर्जन में कंपनी ने 2.0-लीटर की क्षमता का ‘mStallion’ पेट्रोल इंजन का प्रयोग किया है। जो कि 152hp की दमदार पावर और 320Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स बतौर स्टैंडर्ड और 6 स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स को विकल्प के तौर पर रखा गया है।