Kawasaki ने भारत में अपनी चार बाइक लॉन्च कर दी हैं। इनमें Z900, ninja 300 का अपग्रेड वर्जन, Z650 और ninja 650 का अपग्रेड वर्जन शामिल है। इनमें Z900 बिल्कुल नया है जबकि Z650 अभी चल रहे Kawasaki के ER-6n की जगह लेगा। वहीं Ninja 650 का भी अपग्रेड एक वर्जन है। अभी यह कंपनी की तरफ से कन्फर्म नहीं किया गया है कि यह पुराने मॉडल की जगह लेंगे या नहीं। यह सभी बाइक्स भारत में कम पॉल्यूशन के लिए बनाए गए सभी नियमों को पूरा करती हैं। मतलब इनमें BSIV इंजन लगा है जो कि अभी भारत में चल रहे इंजनों में सबसे कम पॉल्यूशन करते हैं।
2017 Kawasaki Z900: यह बाइक Kawasaki के अभी मार्केट में मौजूद Z800 मॉडल को रिप्लेश कर सकती है। इसमें चार सिलेंडर वाला 948CC का लिक्विड कूल्ड इंजन लगा है। मतलब इसमें कार की तरह ही कूलेंट पड़ता है। इसका इंजन 125 हॉर्स पावर की ताकत देता है। मतलब इसके इंजन में होंडा सिटी कार के इंजन से भी ज्यादा ताकत है। इसमें 6 स्पीड वाला गियर बॉक्स लगा है। इस बाइक में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। जिससे कि यह ब्रेक लगाने पर बहुत ही आसानी से और जल्दी रुक जाती है। इसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 9.00 लाख रुपये है।
2017 Ninja 300: 2017 Ninja 300 के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हां इसके लुक में जरूर बदलाव किया गया है। इसमें वही पुराना 296cc का 2 सिलेंडर फोर स्ट्रोक इंजन लगा है जो लिक्विट कूल्ड है। इसमें भी 6 गियर वाला गियर बॉक्स लगा है। इसके भी ब्रेकिंग सिस्टम में बदलाव किया गया है। इस बाइक में भी एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। जिससे कि यह ब्रेक लगाने पर बहुत ही आसानी से और जल्दी रुक जाती है। इसे रुकने के लिए ज्यादा की जरूरत नहीं होती है। इसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 3.64 लाख रुपये है।
2017 Ninja 650: 2017 Ninja 650 के इंजन और लुक दोनों में ही अलग हैं। यह ER-6f पर बेस्ड है। इसमें 649cc का इंजन लगा है जो कि 67 बीएचपी की ताकत देता है। इसमें भी 6 गियर वाला गियर बॉक्स लगा है। इसमें भी एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। इसके इंजन के उपर लगे पाइप्स को और लंबा कर दिया गया है। साथ ही इसके एग्जॉस्ट में भी बदलाव किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह मॉडल पिछले मॉडल के मुकाबले 19 किलो कम वजनी है। इसका एवरेज भी पहले के मुकाबले 6.8 फीसदी ज्यादा है। इसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 5.69 लाख रुपये है।
2017 Ninja Z650: 2017 Ninja Z650 के इंजन और लुक दोनों ही अलग हैं। यह ER-6n पर बेस्ड है। इसमें 650cc का इंजन लगा है। इसके फ्रंट और रियर में डिस्क के साथ साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह मॉडल पिछले मॉडल के मुकाबले 6 किलो कम वजनी है। अब इसका वजन 187 किलोग्राम है। इसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 5.19 लाख रुपये है।