फाइनली Jawa लौट आई है। कंपनी ने अपनी 3 बाइक लॉन्च कर दी हैं। इन तीनों ही बाइक्स के लुक को खास बनाया गया है। साथ ही एक वेरिएंट में इसका क्लासिक लुक दिया है। इन तीनों ही बाइक्स के लुक को देखते हुए यह रॉयल एनफील्ड को टक्कर देती नजर आ रही है। क्योंकि इसमें रॉयल एनफील्ड 350 से ज्यादा पावर है। जावा ने तीन बाइक Jawa, Jawa 42 और Jawa Perak पेश की हैं। यह कीमत और पावर दोनों के ही मामले में बुलेट को टक्कर देगी। सबसे पहले जावा की बात करते हैं। इसमें पुरानी जावा की याद ताजा की गई हैं, इस बाइक को सिर्फ जावा नाम दिया गया है। इसे मैरून कलर में पेश किया गया, यह जावा बाइक का सबसे पसंदीदा मॉडल था। यह काफी आकर्षक है। इसके अलावा जावा 42 को अलग लुक दिया गया है। इसके अलावा Jawa Perak बॉबर स्टाइल बाइक है।
जावा की कीमत 1.64 लाख रुपए है। वहीं जावा 42 की कीमत 1.55 लाख रुपए है। Jawa Perak की एक्स शोरूम कीमत 1.89 लाख रुपये रखी गई है। इसे कुछ समय बाद लॉन्च किया जाएगा। बॉबर बाइक में भी इन दोनों बाइक्स वाला ही इंजन रहेगा, लेकिन इसमें 332cc का डिस्प्लेसमेंट है, जो 30 bhp की पावर और 31 Nm टॉर्क जनरेट करता है। जावा की ऑफिशल वेबसाइट पर दोनों नई बाइक्स की बुकिंग शुरू हो गई है। बुकिंग राशि 5000 रुपये है। जावा की नई बाइक्स देशभर में कंपनी के नए डीलरशिप पर उपलब्ध होंगी। पूरे देश में जल्द ही 105 डीलरशिप बनाए जाएंगे। साल 2019 की शुरुआत में जावा बाइक्स की डिलिवरी शुरू हो जाएगी।

जावा 300cc की रेट्रो-स्टाइल्ड क्रूजर बाइक है। जावा बाइक में फ्यूल टैंक पर ड्यूल-टोन क्रोम फिनिश और फ्लैट सीट दी गई है। जावा 42 में मैट ब्लैक फिनिश के साथ ज्यादा अर्बन लुक और मॉडर्न थीम मिलेगी। नई बाइक्स के फ्रंट में टेलेस्कोपिक फोर्क्स और रियर में गैस से चार्ज होने वाले ट्विन शॉक अब्जार्बर्स दिए गए हैं। फ्रंट में 280mm डिस्क ब्रेक और रियर में 153mm ड्रम ब्रेक सेट-अप दिया गया है। सेफ्टी को देखते हुए नई बाइक्स में सिंगल चैनल एबीएस भी दिया गया है। जावा बाइक का व्हीलबेस 1,369mm का है। इनमें 14 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।