जापानी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने बाजार में अपने व्हीकल लाइन अप को अपडेट करते हुए नई Honda Livo BS6 को लांच किया है। कंपनी ने इस बाइक में इंजन अपडेट के अलावां अन्य भी कई बदलाव किए हैं, जो कि इसे पिछले मॉडल से बेहतर बनाते हैं। आज हम आपको अपने इस फाइव थिंग्स सेग्मेंट में इस बाइक में हुए 5 बड़े बदलाव के बारे में बताएंगे। तो आइये जानते हैं इसके बारे में –

1- इंजन में बदलाव: नई Honda Livo में प्रयोग किए गए इंजन की साइज को कंपनी ने थोड़ा बड़ा किया है, हालांकि इसकी क्षमता पहले जैसी ही है। इसमें 10.1:1 कम्प्रेशन रेसियो का प्रयोग किया गया है। इसमें दिया गया 110cc की क्षमता का इंजन 8.7hp की पावर और 9.30Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 4 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जो कि पिछले मॉडल में भी था। इसके अलावां इस इंजन में फ्रिक्शन रिड्यूशिंग टेक्नोलॉजी और फ्यूल इंजेक्शन तकनीक का भी प्रयोग किया गया है।

2- मिलते हैं यह फीचर्स: इस बाइक में कंपनी ने कुछ नए बेहतरीन फीचर्स को भी शामिल किया है। इस बाइक में साइलेंट स्टार्ट दिया गया है, जिससे बाइक के इंजन को स्टार्ट करते समय यह आवाज नहीं करता है। इसके अलावां इसमें इंजन किल स्विच भी दिया गया है, जिससे इंजन को बंद किया जा सकता है। Honda Livo में हेडलैंप बीम फंक्शन और पास स्विच भी दिया गया है। इसके अलावां इसमें सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कल्स्टर भी दिया गया है, जिसमें सर्विस ड्यू रिमाइंडर जैसी जानकारी भी मिलती है। यानी की आपकी बाइक कब सर्विस करवानी है यह जानकारी खुद बाइक आपको देगी।

3- ग्राउंड क्लीयरेंस: Honda Livo में कंपनी ने ग्राउंड क्लीयरेंस को पहले के मुकाबले और भी कम कर दिया है। पिछले मॉडल में कंपनी ने 180mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया था, लेकिन इसके नए मॉडल में महज 163mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। इसके अलावां कंपनी ने इसके साइज में भी मामूली बदलाव किया है। यह बाइक पहले से थोड़ी और चौड़ी हो गई है।

4- बाइक के साथ वारंटी: इस बाइक के साथ कंपनी पूरे 6 साल की वारंटी का विकल्प दे रही है, जिसमें तीन साल की वारंटी बतौर स्टैंडर्ड और 3 साल की एक्सटेंडेड वारंटी शामिल है। ग्राहक को एक्सटेंडेड वारंटी खरीदनी होगी, इसके लिए बहुत ही मामूली रकम ही जमा करनी होगी। जिससे आपकी बाइक पूरे 6 साल के वारंटी कवर के भीतर रहेगी।

5- कीमत: नई Honda Livo में इंजन और फीचर्स अपडेट के साथ ही इसकी कीमत भी बढ़ गई है। इस बाइक की शुरुआती ड्रम ब्रेक वैरिएंट की कीमत 70,056 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तय की गई है। हालांकि अभी इसके डिस्क ब्रेक वैरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। जानकारों का मानना है कि इसके डिस्क ब्रेक वैरिएंट की कीमत ड्रम वैरिएंट के मुकाबले तकरीबन 4,000 रुपये ज्यादा होगी।