जापानी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Honda की भारत में CBR 250R एकमात्र स्पोर्ट्स बाइक है, जिसे आप होंडा शोरूम से खरीद सकते हैं। फिलहाल खबर है कि कंपनी इसे नए बीएस6 मानकों के अनुरूप अपडेट नहीं कर रही है यानी इस बाइक को अब डिस्कंटीन्यू किया जाएगा। होंडा ने इस बाइक के लिए बुकिंग लेना बंद कर दिया है और कंपनी अब भारत में कई अंतरराष्ट्रीय मॉडल लॉन्च करने पर काम कर रही है। बता देंं, होंडा के व्हीकल लाइनअप में इस बाइक के अलावा सभी कम्यूटर मोटरसाइकिल शामिल थी।

CBR 250R देश की पहली सस्ती 250cc बाइक थी जिसे होंडा ने लॉन्च किया था। 250cc की बाइक होने के कारण यह 26BHP की पावर प्रदान करती है, वहीं इसका टॉर्क 22.9 Nm का है। इस बाइक को 6-स्पीड गियरबॉक्स में जोड़ा गया है। CBR 250R एक ऐसी बाइक थी। इस बाइक में आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क्स दिए गए थे और बाइक में शानदार ब्रेकिंग परफॉर्मेंस भी शामिल थी। बता दें, नए सेफ्टी नॉर्म्स के साथ इस बाइक को ABS के साथ भी लॉन्च किया गया था।

हालांकि वर्तमान में इस सेगमेंट में एक से बढ़कर एक बादक शामिल है,जिसमें KTM Duke 250 अपनी 31 BHP की पावर के साथ लोगों को खूब पसंद आती है। बता दें, हाल ही में Honda ने भारतीय बाजार में अपने व्हीकल लाइन-अप को अपडेट करते हुए नई 2020 Honda Africa Twin एडवेंचर स्पोर्ट बाइक को लांच किया है। जिसके बाद अब कंपनी भारत के लिए नई 500cc स्पोर्ट बाइक CBR500R और Honda CBR 300 R को लॉन्च करने की योजना बना रही हैंं। CBR500R कंपनी की सबसे लोकप्रिय 500cc बाइक में से एक है, जिसे सबसे पहले 2013 में हुए EICMA मे पेश किया गया था।

CBR500R भारत में लॉन्च होने के बाद देश की प्रसिद्व मिडल वेट स्पोर्ट बाइक Kawasaki Ninja 650 की प्रतिद्वंदी होगी। रिपोर्ट के मुताबिक इस बाइक की ​कीमत 5 लाख रुपये एक्स-शोरूम के आसपास रखी जाएगी। बता दें, होंडा भारतीय बाजार में इस साल के अंत तक होंडा अपनी 4 नई 500cc प्रीमियम बाइक को लॉन्च करने की तैयारी में है। जिसमें CBR500R, CB300R, CRF1100L और CBR650R शामिल होंगी।