होंडा ने अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर एक्टिवा का अगला वेरिएंट Activa 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्कूटर को ऑटो एक्सपो 2018 में पेश किया था। इस स्कूटर का सबसे खास फीचर इसमें दी गई एलईडी हैडलेंप है। यह इस स्कूटर का सबसे अलग फीचर है। इसके अलावा इसके फ्रंट पर दिए गए क्रोम में भी बदलाव किया गया है जिसकी वजह से यह इसके पिछले वेरिएंट से बिलकुल अलग दिखाई दे रहा है। इसके अलावा नए एक्टिवा 5G में नया इंस्टूमेंट कल्सटर दिया गया है। इसमें अब सर्विस रिमाइंडर भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें एक और फीचर ऐड किया गया है वो फीचर है कि इसमें चाभी के पास ही एक पुश बटन दिया गया है जिसके दबाने पर डिक्की खुल जाती है। इसमें सीट के नीचे सामान रखने के लिए 18 लीटर का स्पेस दिया गया है। इसके अलावा इसमें कॉम्बी ब्रेक सिस्टम और मोबाइल के लिए चार्जिंग सॉकेट भी दिया गया है।
इंजन की बात करें तो नए Activa 5G में 109.19CC का नया इंजन दिया गया है। यह इंजन 8bHP की पावर जेनरेट करता है और 9 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके ब्रेकिंग सिस्टम को भी पहले से बेहतर करने की कोशिश की गई है। इसके फ्रंट और रियर में 130mm के ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। होंडा के दूसरे स्कूटर्स की तरह ही इसमें भी होंडा का कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। इसका फायदा ये है कि केवल पीछे के ब्रेक लगाने पर अपने आप दोनों ब्रेक लगते हैं। कीमत की बात करें तो कंपनी ने इसके दो वेरिएंट लॉन्च किए हैं। हालांकि दोनों वेरिएंट की कीमत में करीब 2,000 रुपए फर्क नहीं है। Activa STD की कीमत 52,460 रुपए रखी गई है। वहीं Activa DLX की कीमत 54,325 रुपए रखी गई है। यह दोनों कीमत दिल्ली में एक्स शोरूम हैं।
TVS जुपिटर से होगा मुकाबला: होंडा एक्टिवा 5G का मुकाबला TVS जुपिटर से है। अपने सेगमेंट में यह एक अच्छा स्कूटर माना जा रहा है। कीमत की बात करें तो दिल्ली में नए जुपिटर की एक्स शोरूम कीमत 49,966 रुपए से शुरू होती है। जुपिटर में 110 cc का इंजन लगा है। यह 5.88 Kw की पॉवर और 8 Nm का टार्क देता है। कंपनी का दावा है कि एक लीटर में यह स्कूटर 62 किलोमीटर की माइलेज देता है।