Hero ने Xtreme 200R को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 89,900 रुपये रखी गई है। इसकी अब पूरे भारत में सेल अगले सप्ताह से शुरू होगी। अभी यह केवल नॉर्थ ईस्ट में ही उपलब्ध थी। असम, मिजोरम, त्रिपुरा और पश्चिमी बंगाल मे यह 88,000 रुपए में उपलब्ध है। यह बाइक TVS RTR 200 4V को टक्कर देगी। इसकी कीमत 96,730 रुपए से लेकर 1.10 लाख रुपये तक है। दूसरा मुकाबला बजाज पल्सर  NS 200 से है। इसकी कीमत 1 लाख रुपये से लेकर 1.12 लाख रुपये है। आपको बता दें कि पल्सर NS 160 की कीमत 82,624 रुपए और TVS RTR 160 4V की कीमत 82,535 से 91535 रुपए है। Xtreme 200R अभी बिक रही 149cc Xtreme स्पोर्ट्स का अगला वेरिएंट है।

नाम से ही पता चल रहा है कि इसमें 200CC का इंजन दिया गया है। इस बाइक को काफी पावरफुल बनाया गया है। इसके अलावा बाइक के लुक की बात करें तो इसकी बॉडी पर ग्राफिक्स दिए गए हैं। बाइक का 200CC का एयर कूल्ड इंजन 18.1bHP की पावर देता है। वहीं इसका टॉर्क 17.1 न्यूटन मीटर का है। इसमें 5 स्पीड वाला गियर बॉक्स दिया गया है। Xtreme 200R के फ्रंट और रियर में ब्रेकिंग के लिए 276mm की डिस्क प्लेट दी गई है।

इसकी ब्रेकिंग को आसान बनाने के लिए इसमें ABS (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) का ऑप्शन भी दिया गया है। xtreme 200R में डिजिटल मीटर दिया गया है। xtreme 200R की सवारी को आरामदायक बनाने के लिए इसमें नया सस्पेंशन सिस्टम दिया गया है। यह हीरो की पहली बाइक है जिसके पीछे भी मोनोशॉक दिया गया है। xtreme 200R के रियर में एलईडी लाइट दी गई है। बाइक डुअल डोन सीट के साथ आएगी। बाइक को डुअल टोन ग्रफिक्स में उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा इसे 5 कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। इसे पैंथर ब्लैक विद कूल सिल्वर, पैंथर ब्लैक विद रेड, स्पोर्ट्स रेड, चारकोल ग्रे विद औरेंज और टेक्नो ब्लू खरीदा जा सकेगा।